नंदपुर गांव से पुलिस ने एक मजदूर को किया बरामद

Published by : Rajeev Murarai Sinha Sinha Updated At : 30 Dec 2025 10:44 PM

विज्ञापन

नंदपुर गांव से पुलिस ने एक मजदूर को किया बरामद

विज्ञापन

मजदूर से जबरन लिया जा रहा था काम

सूर्यगढ़ा. स्थानीय थाना के एसआइ नित्यानंद प्रसाद सिंह के नेतृत्व में मंगलवार की पूर्वाह्न सूर्यगढ़ा थाना की पुलिस नंदपुर गांव पहुंची. यहां से पुलिस ने एक मजदूर को बरामद किया. एसआइ ने बताया कि उन्हें शिकायत मिली थी कि यहां मजदूर को पकड़ कर जबरन काम लिया जाता है. शिकायत मिलने पर जब पुलिस यहां पहुंची तो एक मजदूर गाय की सेवा कर रहा था. पूछताछ करने पर उसने अपनी पहचान सिवान जिला के भगवानपुर थाना अंतर्गत मिसिर के मोडा गांव के रहने वाले मैनेजर साव के पुत्र राजकुमार के रूप में करायी. मजदूर ने पुलिस को बताया कि वह कई वर्षों से यहां काम कर रहा है. वह भटक कर यहां चलाया था. मजदूर की जानकारी के आधार पर जब भगवानपुर थाना की पुलिस से संपर्क किया गया तो मजदूर के परिजनों का पता चला. मजदूर के परिजनों ने बताया कि युवक पिछले दो वर्षों से लापता है. अपर थानाध्यक्ष सूर्यगढ़ा रंजीत कुमार ने बताया कि मजदूर के परिजनों को उसकी जानकारी दी गयी है. उन्हें सूर्यगढ़ा थाना बुलाया गया है ताकि मजदूर को उन्हें सौंप जा सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rajeev Murarai Sinha Sinha

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन