कोल्ड डे में पूरे दिन ठिठुरते रहे लोग, अलाव का व्यवस्था नहीं

Published by : Rajeev Murarai Sinha Sinha Updated At : 03 Jan 2026 6:33 PM

विज्ञापन

कोल्ड डे के कारण शनिवार को पूरे दिन लोग ठिठुरन से कांपते रहे

विज्ञापन

अपनी जुगाड़ से अलाव की व्यवस्था कर दूर भगा रहे ठंड

कनकनी से कांपते रहे लोग, पूरे दिन दर्शन नहीं दिया सूर्यदेव

लखीसराय. कोल्ड डे के कारण शनिवार को पूरे दिन लोग ठिठुरन से कांपते रहे. लोगों को ठंड के कारण काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. लोग ठंड के कारण अपने-अपने कार्य पर विलंब से पहुंचे है. सुबह से नौ बजे तक मौसम थोड़ा धुंधला था, लेकिन अचानक हवा चलने से शीतलहर चलने लगी. जिससे कि लोगों को काफी ठंड महसूस होने लगा. लोग अपने जुगाड़ से कही लकड़ी तो कही टायर आदि जलाकर लोग अपने ठंड को भगाने में लगे रहे. शहर के चौक चौराहे पर कड़ाके भरे ठंड में भी नगर परिषद के द्वारा कोई अलाव की व्यवस्था नहीं की गयी है. नगर परिषद ने एक- दो दिन लकड़ी गिराकर अलाव की व्यवस्था की थी, लेकिन उसके बाद नगर परिषद लापरवाह हो गये. इस कड़ाके की ठंग के बाद भी दो दिन बाद अलाव की व्यवस्था नहीं की. वहीं शहर के निकटवर्ती दो तीन गांव जहां से लोगों का आवागमन अधिक है. वहां भी अलाव की व्यवस्था नहीं होना प्रशासनिक अधिकारियों के लापरवाही को साफ दर्शाता है. गढ़ी बिशनपुर चौक से किऊल जाने के लिए लोगों का आवागमन लगा हुआ रहता है. जबकि गढ़ी चौक पर अलाव की व्यवस्था नहीं की जाती है. जिसके कारण राहगीरों को वाहन पकड़ने में इंतजार के दौरान चाय नाश्ता के दुकान पर समय व्यतीत करते है. किऊल रेलवे स्टेशन के उत्तर एवं दक्षिण साइड प्रशासन के द्वारा अलाव की व्यवस्था की मांग लोगों द्वारा की गयी है. किऊल रेलवे स्टेशन के समीप के दुकानदार बीपी मंडल ने बताया कि वर्तमान में सभी ट्रेन विलंब से परिचालन हो रही है. ऐसे में बाहरी यात्री को ट्रेन इंतजार को लेकर ठंड का सामना करना पड़ता है. शनिवार की सुबह से ही कड़ाके के ठंड के कारण लोगों का आवाजाही भी कम देखा गया. सुबह से ही सूर्यदेव की दर्शन नहीं होने के कारण लोग अपने घर में ही दुबके रहे. मौसम विभाग की माने तो इस तरह के ठंड अभी चार पांच दिनों तक रहेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rajeev Murarai Sinha Sinha

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन