ePaper

“जल-जीवन-हरियाली” के अंतर्गत मासिक कार्यक्रम का किया गया आयोजन

Updated at : 06 Jan 2026 7:05 PM (IST)
विज्ञापन
“जल-जीवन-हरियाली” के अंतर्गत मासिक कार्यक्रम का किया गया आयोजन

कार्यक्रम प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को आयोजित किया जाता है.

विज्ञापन

कार्यक्रम में मनरेगा से संबंधित गतिविधियों एवं उपलब्धियों की हुई समीक्षा जल-जीवन-हरियाली जागरूकता को ले पूर्व में आयोजित प्रतियोगिता के सफल प्रतिभागी को किया गया पुरस्कृत लखीसराय. समाहरणालय परिसर स्थित मंत्रणा कक्ष में मंगलवार को डीडीसी सुमित कुमार की अध्यक्षता में राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना “जल-जीवन-हरियाली” के अंतर्गत मासिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. यह कार्यक्रम प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को आयोजित किया जाता है. मंगलवार को आयोजित जल-जीवन-हरियाली कार्यक्रम का नोडल विभाग ग्रामीण विकास विभाग था. कार्यक्रम में विशेष रूप से मनरेगा से संबंधित गतिविधियों एवं उपलब्धियों की भी समीक्षा की गयी. वहीं इस दौरान पटना के बापू टावन से कार्यक्रम का सीधा प्रसारण लाइव किया गया. जिसे उपस्थित लोगों ने देखा और सुना. लाइव कार्यक्रम में ग्रामीण विकास विभाग मंत्री श्रवण कुमार ने जल संरक्षण, पर्यावरण संतुलन, वर्षा जल संचयन, हरियाली विस्तार तथा सतत विकास के महत्व पर अपने विचारों को रखा. वहीं समाहरणालय, लखीसराय स्थित मंत्रणा कक्ष में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान जल-जीवन-हरियाली योजना के अंतर्गत अब तक किये गये कार्यों की समीक्षा की गयी तथा आगामी कार्य योजनाओं पर चर्चा की गयी. अधिकारियों द्वारा बताया गया कि जल संरक्षण एवं हरियाली बढ़ाने के लिए सरकार द्वारा विभिन्न स्तरों पर ठोस कदम उठाये जा रहे हैं, जिनमें ग्रामीण क्षेत्रों में जल स्रोतों का जीर्णोद्धार, पौधारोपण, तालाबों का निर्माण एवं मनरेगा के माध्यम से रोजगार सृजन जैसे कार्य शामिल हैं. इस कार्यक्रम में जल-जीवन-हरियाली जागरूकता अभियान के तहत पूर्व में आयोजित प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया. प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली सपना रानी को छह हजार रुपये का पुरस्कार, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली चरणजीत कुमार को पांच हजार रुपये का पुरस्कार तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले सुधांशु कुमार को चार हजार रुपये का पुरस्कार प्रदान किया गया. विजेताओं को डमी चेक, रियल चेक एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. मौके पर निदेशक जिला ग्रामीण विकास अभिकरण नीरज कुमार, निदेशक एनईपी नीरज आनंद, जिला पंचायत राज पदाधिकारी पम्मी रानी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रवि कुमार, जिला योजना पदाधिकारी आशुतोष कुमार शर्मा, अधीक्षक संजय कुमार, जिला कृषि पदाधिकारी कुंदन कुमार, जिला परियोजना प्रबंधक जीविका अनीता कुमारी सहित अन्य जिला स्तरीय तथा प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rajeev Murarai Sinha Sinha

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Rajeev Murarai Sinha Sinha is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन