एक तस्कर व शराब पीने के आरोप में चार गिरफ्तार

Updated at : 21 Feb 2025 6:34 PM (IST)
विज्ञापन
एक तस्कर व शराब पीने के आरोप में चार गिरफ्तार

एक तस्कर व शराब पीने के आरोप में चार गिरफ्तार

विज्ञापन

लखीसराय. उत्पाद थाना पुलिस द्वारा अलग-अलग जगहों से शराब पीने व बेचने के मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. उत्पाद अवर निरीक्षक गुड्डू कुमार ने बताया कि बन्नूबगीचा थाना क्षेत्र के जानकीडीह बेलदरिया वार्ड नंबर 10 निवासी राजा मिस्त्री के पुत्र सन्नी कुमार को एक लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया. पचना रोड झिंझारिया पुल के पास से कवैया थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 17 गांधी टोला निवासी वकील साव के पुत्र धीरज कुमार, पुरानी बाजार वार्ड नंबर 14 निवासी कुलदीप यादव के पुत्र लक्ष्मण यादव, पचना रोड वार्ड नंबर 17 आजाद नगर निवासी मुसहरी यादव का पुत्र तुफानी यादव व वैशाली जिला के हाजीपुर थाना क्षेत्र पोखरा मुहल्ला छोटी मड़ई वार्ड नंबर 23 निवासी सीताराम साह के पुत्र राजेश कुमार को शराब पीने के आरोप में गिरफ्तार कर किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन