मुंगेर-मोकामा ग्रीन फील्ड सड़क निर्माण की मापी शुरू
Published by : Rajeev Murarai Sinha Sinha Updated At : 02 Jan 2026 6:13 PM
मुंगेर से मोकामा ग्रीन फील्ड सड़क निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण को लेकर पीरीबाजार थाना क्षेत्र में जमीन की मार्किंग की जा रही है
पीरीबाजार मुंगेर से मोकामा ग्रीन फील्ड सड़क निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण को लेकर पीरीबाजार थाना क्षेत्र में जमीन की मार्किंग की जा रही है. बता दें कि सड़क निर्माण में आने वाली जमीन चिन्हित की जा चुकी है. पीरीबाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत कसबा पंचायत के कुल तीन मौजा कसबा, महा, मसूदन की भी मापी शुक्रवार से शुरू हो चुकी है. जिसको लेकर कसबा पंचायत के मुखिया अमित कुमार ने बताया कि सरकार द्वारा निर्माण किये जाने वाली यह ग्रीन फील्ड सड़क लोगों के लिए एक लाइफ लाइन बनेगी. साथ ही सभी किसान से आग्रह किया है कि समय पर पहुंचकर अपनी जमीन की जानकारी देकर मापी करवा लें. बता दें कि मोकामा-मुंगेर ग्रीनफील्ड परियोजना बिहार में एक 82.4 किमी लंबी फोर-लेन, एक्सेस-कंट्रोल्ड एक्सप्रेस-वे है, जो बक्सर-भागलपुर कॉरिडोर का हिस्सा है. यह परियोजना बिहार के बुनियादी ढांचे में एक बड़ा कदम है और पूर्वी बिहार के आर्थिक विकास के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










