क्रिकेट मैच में लगमा ने मेदनीचौकी व डिघरी ने पहाड़पुर को किया पराजित

अमरपुर खेल मैदान में रविवार को एसीएस सीजन-वन के तीसरे दिन दो मुकाबले खेले गये
मेदनीचौकी. अमरपुर खेल मैदान में रविवार को एसीएस सीजन-वन के तीसरे दिन दो मुकाबले खेले गये. पहले मुकाबले में मेदनीचौकी व लगमा के बीच खेला गया. पहले बैटिंग करते हुए मेदनीचौकी की टीम ने निर्धारित 12 ओवर के खेल में 115 रन बनाकर ऑल आउट हो गयी. जिसमें सबसे अधिक अनिकेत 25 रन, राजीव 20 रन, कुमोद 24 रन बनाया. जबकि गेंदबाजी में लगमा की तरफ से सचिन 3 विकेट, सिंटू 2 विकेट, रवि 3 विकेट, भोला एक विकेट लिया. लक्ष्य का पीछा करते हुए लगमा ने 10.2 ओवर में 116 रन बनाकर मैच 3 विकेट से मैच जीत लिया. लगमा की तरफ से शिवम ने 42 रन, प्रिंस 27 रन,भोला 22 रन बनाया. बोलिंग में मेदनीचौकी की तरफ से अनिकेत 3 विकेट, राजीव 2 विकेट, कुमोद एक विकेट लिया. वहीं दूसरे मैच में डिघरी और पहाड़पुर के बीच खेला गया. पहले बैटिंग करते हुए पहाड़पुर ने 12 ओवर के मैच में 9 ओवर में 60 रन बनाकर ऑलआउट हो गये. जिसमें सबसे अधिक रन राजा 14 रन, अमन 9, दीपक 8 रन बनाया. बोलिंग में डिघड़ी की तरफ से मनीष ने 5 विकेट, योगी 3 विकेट, बंटी एक विकेट लिया. लक्ष्य का पीछा करते हुए डिघड़ी की टीम ने 6 ओवर में 2 विकेट खोकर 61 रन बनाकर मैच 8 विकेट से जीत लिया. जिसमें बंटी 28 रन, 21 रन आकाश, योगी 7 रन बनाये. बोलिंग में पहाड़पुर की तरफ से सिंटू ने 2 विकेट लिये. आयोजक चिन्मय रंजन ने बताया कि कल का मैच झापानी और दुर्गापुर के बीच खेला जायेगा. स्कोरिंग पोलार्ड ने की. जबकि कमेंट्री चंदू और सुधांशु पांडेय,अंपायरिंग हनी और दीपक ने की.वहीं सहयोगी में रजनीश, आजाद, मुरारी, सावन, अमन थे. ————————————————————————————– नशे की हालत में एक व्यक्ति गिरफ्तार सूर्यगढ़ा. मेदनीचौकी थाना की पुलिस ने बंशीपुर गांव से नशे की हालत में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार शराबी की पहचान बंशीपुर गांव निवासी शशि मिश्रा के पुत्र राजेश मिश्रा के रूप में हुई है. यह कार्रवाई एसआई महेश प्रसाद सिंह के नेतृत्व में की गयी. जानकारी के मुताबिक युवक बंशीपुर गांव में नशे की हालत में हो हंगामा कर रहा था. सूचना के बाद पुलिस बंशीपुर गांव पहुंची और शराबी को कब्जे में ले लिया. मेडिकल जांच के बाद उसके द्वारा अल्कोहल का सेवन किये जाने की पुष्टि हुई. इसके पश्चात उसे गिरफ्तार कर लिया गया. इस संबंध में एसआई महेश प्रसाद सिंह के लिखित बयान पर मेदनीचौकी थाना में कांड संख्या 02/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है. शराबी को न्यायिक प्रक्रिया के तहत पेशी के लिए लखीसराय न्यायालय भेज दिया गया. ————————————————-
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Murarai Sinha Sinha
Rajeev Murarai Sinha Sinha is a contributor at Prabhat Khabar.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




