अपराध नियंत्रण व विधि व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए रेखें पैनी नजर : डीआइजी

Updated at : 21 Feb 2025 6:27 PM (IST)
विज्ञापन
अपराध नियंत्रण व विधि व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए रेखें पैनी नजर : डीआइजी

अपराध नियंत्रण व विधि व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए रेखें पैनी नजर

विज्ञापन

-डीआइजी ने किया सूर्यगढ़ा थाना का निरीक्षण

-मुंगेर प्रक्षेत्र के डीआइजी राकेश कुमार शुक्रवार को दिया गया गार्ड ऑफ आर्नर

सूर्यगढ़ा. मुंगेर प्रक्षेत्र के डीआइजी राकेश कुमार शुक्रवार को सूर्यगढ़ा थाना का निरीक्षण किया. इस दौरान पुलिस केंद्र लखीसराय से आये सार्जेंट आशुतोष कुमार के नेतृत्व में जवानों द्वारा गार्ड़ ऑफ आर्नर दिया गया. शुक्रवार अपराह्न करीब एक बजे डीआइजी सूर्यगढ़ा थाना पहुंचे. जहां डीआइजी थाना परिसर घूमकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आवश्यक निर्देश दिया. थाना परिसर में खराब पड़े शौचालय को पांच दिनों के अंदर मरम्मत करने का निर्देश दिया गया. डीआइजी ने यहां के भवन की दीवारों पर उग आये घास को हटाने को कहा. थाना परिसर में निर्माणाधीन महिला बैरक, पुरुष बैरक, शौचालय, पदाधिकारी एवं गार्ड के लिए बनाये गये आवास का डीआइजी ने अवलोकन किया. इस दौरान कमियों को ठीक करवाने को लेकर थानाध्यक्ष भगवान राम को निर्देशित किया गया. थाना भवन में लगे सीसीटीवी मॉनिटर के संदर्भ में पूछताछ करते हुए डीआइजी ने बताया कि किस तरह अपराध पर नियंत्रण पाया जा सकता है. सूर्यगढ़ा थाना का निरीक्षण नियंत्रण कक्ष के कार्य को देखकर डीआइजी ने संतुष्टि जतायी. ऑफिस में अपराध शाखा, लेखा शाखा सहित सभी शाखाओं के अभिलेखों का अवलोकन कर समय से फाइलों के निपटारा करने को कहा. डीआइजी ने कहा कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सूर्यगढ़ा का निरीक्षण किया गया है. क्षेत्र में अपराध नियंत्रण व विधि व्यवस्था दुरुस्त करने को लेकर पुलिस प्रशासन की पैनी नजर रखने का निर्देश दिया गया. निरीक्षण के क्रम में डीआइजी ने थानाध्यक्ष से अपराध व क्षेत्र की गतिविधियों के बारे में जानकारी लेते हुए क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ रखने का निर्देश दिया. इस क्रम में थाना की नजरी नक्शा, गुंडा पंजी, अनुसंधान पंजी, रोकड़ पंजी, शस्त्र पंजी, मालखाना, लूट, वारंटी, फरारी संचिका सहित लंबित कांडों का भी निरीक्षण किया. डीआइजी ने कहा कि पूर्व से निर्धारित कार्यक्रम के आलोक में यह रूटीन निरीक्षण है. इस दौरान सूर्यगढ़ा थाना की स्थिति संतोषजनक पायी गयी है. हालांकि, कई पंजियों में त्रुटि है जिसे सुधारने का निर्देश दिया गया है. पुलिस पदाधिकारियों को जमानत पर रिहा अपराध कर्मियों पर नजर रखने व फरार अपराधियों को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया गया है. फरार अपराधियों के घर की कुर्की-जब्ती की कार्रवाई करने को कहा गया है. मौके पर अपर थानाध्यक्ष रंजीत कुमार, एसआई मो आलम, नित्यानंद सिंह, आदित्य कुमार झा, रोहित रंजन, नजीबुल्लाह खान, अलका कुमारी, एएससी पंकज कुमार, मणिकांत यादव सहित कई लोग मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन