मां सरस्वती के प्रतिमा का विसर्जन पांच बजे तक करने का निर्देश
Published by : BASANT YADAV Updated At : 18 Jan 2026 11:35 PM
सरस्वती पूजा को लेकर टाउन थाना में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया
मूर्ति विसर्जन के दौरान भ्रमण करने वाले को देना होगा रूट चार्ट -चार से पांच बजे तक हर हाल में करेंगे मूर्ति विसर्जन, डीजे पर रहेगा प्रतिबंध लखीसराय सरस्वती पूजा को लेकर टाउन थाना में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया. बैठक में सभी वार्ड पार्षद को उनके क्षेत्र में किसी तरह की घटना को अपने स्तर से सुलझाने का निर्देश दिया गया. किसी तरह की घटना की जानकारी पुलिस को जानकारी देने की बात कही गयी. वहीं पंचायत के मुखिया एवं अन्य जनप्रतिनिधि को भी सरस्वती पूजा शांतिपूर्ण मनाने की बात कही गयी. किसी तरह की घटना होने पर पुलिस पदाधिकारी को सूचना देने की बात कही गयी. पूजा के आयोजक को पंडाल आदि का लाइसेंस लेने की बात कही गयी. बैठक की अध्यक्षता करते हुए थानाध्यक्ष सुनील कुमार सहनी ने कहा कि सभी पुलिस पदाधिकारी का विशेष नजर रहेगी. बैठक में कहा गया कि मूर्ति विसर्जन के समय प्रतिमा का भ्रमण करने को लेकर सभी आयोजक थाना में रूट चार्ट तैयार कर उपलब्ध कराया जाना सुनिश्चित करें. मूर्ति का विसर्जन पांच बजे तक हर हाल में कर लें. बैठक में नप उप सभापति शिव शंकर राम, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि मो हीरा, पूर्व वार्ड पार्षद मो फैयाज, वार्ड नंबर 12 के वार्ड पार्षद प्रतिनिधि विकास कुमार, पैक्स अध्यक्ष राजकुमार महतो, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि अजय कुमार सहित अन्य उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










