शराब के साथ चार तस्कर व तीन शराबी गिरफ्तार
Published by : Rajeev Murarai Sinha Sinha Updated At : 04 Jan 2026 6:37 PM
उत्पाद थाना पुलिस द्वारा जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से 25 लीटर देसी शराब के साथ चार तस्कर व तीन शराबी को गिरफ्तार किया गया
लखीसराय. उत्पाद थाना पुलिस द्वारा जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से 25 लीटर देसी शराब के साथ चार तस्कर व तीन शराबी को गिरफ्तार किया गया. उत्पाद निरीक्षक निर्मल कुमार ने बताया कि टाउन थाना क्षेत्र के बाइपास के पास शेखपुरा जिला के गगरी निवासी महेंद्र राम के पुत्र तुफानी राम को 20 लीटर, खगौर से बौधू पासवान के पुत्र संदीप कुमार को डेढ़ लीटर, रामबली पासवान के पुत्र साजन कुमार को दो लीटर तथा संतर मुहल्ला से बाढ़ के नदियावां निवासी रामचंद्र गोसाई के पुत्र मुकेश गोसाई को 2.200 देसी तथा 0.900 विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया. इसके अलावा बड़हिया से वार्ड नंबर 10 निवासी नरेश साव के पुत्र देवेंद्र साव, वार्ड नंबर 17 निवासी योगेंद्र महतो के पुत्र मंटू महतो उर्फ मंती महतो तथा वार्ड नंबर 19 निवासी बबलू चौधरी के पुत्र सौरभ कुमार को शराब के नशे में घूमते हुए पकड़ा गया, सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










