किसानों को मिलेगा कृषि योजना का लाभ
Published by : Rajeev Murarai Sinha Sinha Updated At : 01 Jan 2026 9:27 PM
किसानों को डायरेक्ट मिलेगा कृषि योजना का लाभ
लखीसराय. जिले में किसानों के हित में चलाये जा रहे फॉर्मर रजिस्ट्री अभियान का शुभारंभ गुरुवार को जिले के सभी प्रखंडों के विभिन्न राजस्व गांवों में सफलतापूर्वक किया. अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक किसानों का ई-केवाईसी कराकर उन्हें फॉर्मर आईडी से जोड़ना है, ताकि सरकार की कृषि संबंधी योजनाओं का लाभ सीधे व पारदर्शी रूप से किसानों तक पहुंच सके. आयोजित कैंपों का सकारात्मक परिणाम सामने आया है. अभियान के प्रथम दिन ही कार्य में उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की गयी. अपराह्न दो बजे तक कुल 274 किसानों का सफलतापूर्वक पूरा किया. वहीं 144 किसानों का फॉर्मर आइडी तैयार किया जा चुका है. यह उपलब्धि सभी संबंधित पदाधिकारियों, कर्मचारियों व फील्ड स्तर पर कार्यरत कर्मियों के समन्वित प्रयास का परिणाम है. फॉर्मर रजिस्ट्री कैंप में किसानों की उत्साहजनक भागीदारी देखने को मिली. किसानों को फॉर्मर आईडी के महत्व, इसके लाभ व भविष्य में मिलने वाली योजनाओं की जानकारी दी. मौके पर मौजूद कर्मियों ने किसानों को आवश्यक मार्गदर्शन भी प्रदान किया. इससे पंजीकरण प्रक्रिया सरल व सुगम बनी. जिला प्रशासन द्वारा सभी किसान सलाहकारों, कृषि समन्वयकों व राजस्व कर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिये. वे आगामी दिनों में भी इसी सक्रियता व तत्परता के साथ कार्य करते हुए अभियान में अपेक्षित प्रगति सुनिश्चित करें. साथ ही यह भी कहा गया है कि कोई भी पात्र किसान फॉर्मर रजिस्ट्री से वंचित न रह जाये. जिला प्रशासन किसानों से अपील करता है कि वे अपने नजदीकी कैंप में उपस्थित होकर समय पर ई-केवाइसी व फॉर्मर आइडी बनवायें, ताकि सरकार द्वारा संचालित कृषि योजनाओं का अधिकतम लाभ प्राप्त किया जा सके.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










