धार्मिक आयोजन में समुचित व्यवस्था करना प्रशासन की प्राथमिकता: डीएम
Published by : Rajeev Murarai Sinha Sinha Updated At : 02 Jan 2026 6:40 PM
धार्मिक आयोजन में समुचित व्यवस्था करना प्रशासन की प्राथमिकता
प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी सजगता, समन्वय एवं संवेदनशीलता के साथ अपने कर्तव्यों का करें निर्वहन: डीएम
श्रीराम कथा जैसे बड़े धार्मिक आयोजन में श्रद्धालुओं संख्या होती है अत्यधिक
सादे लिबास में तैनात पुलिस कर्मी रखेंगे असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर: एसपी
आज से अशोक धाम में शुरू हो रहा मोरारी बापू का नौ दिवसीय श्रीराम कथा का आयोजन
लखीसराय. जिला अंतर्गत अशोक धाम मंदिर प्रांगण में तीन जनवरी से 11 जनवरी तक श्रीराम कथा का आयोजन होन है. इसे सफल, सुरक्षित व सुव्यवस्थित करने को लेकर डीएम मिथिलेश मिश्र व एसपी अजय कुमार ने ब्रीफिंग कार्यक्रम का आयोजन किया. डीएम ने अपने संबोधन में कहा कि श्रीराम कथा जैसे बड़े धार्मिक आयोजन में श्रद्धालुओं की संख्या अत्यधिक होती है, ऐसे में विधि-व्यवस्था संधारण, भीड़ प्रबंधन, यातायात नियंत्रण, स्वच्छता, पेयजल, चिकित्सा एवं आपातकालीन सेवाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है. उन्होंने सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों को सजगता, समन्वय एवं संवेदनशीलता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का निर्देश दिया. वहीं एसपी कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोपरि है और इसके लिए प्रवेश एवं निकास मार्गों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, सीसीटीवी कैमरों की निगरानी, सादे लिबास में पुलिस कर्मियों की तैनाती तथा असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जायेगी. उन्होंने यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाये रखने तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए त्वरित प्रतिक्रिया दल को सक्रिय रखने के निर्देश दिया. ब्रीफिंग के दौरान आयोजन स्थल का भौतिक निरीक्षण भी किया गया तथा पार्किंग स्थल, बैरिकेडिंग, नियंत्रण कक्ष, अग्निशमन व्यवस्था एवं मेडिकल सहायता से संबंधित तैयारियों की समीक्षा की गयी. प्रशासन द्वारा आमजन से अपील की गयी है कि वे श्रीराम कथा के दौरान प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें. मौके पर जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी मृणाल रंजन, विशेष कार्य पदाधिकारी जिला गोपनीय शाखा शशि कुमार, एसडीएम प्रभाकर कुमार, पुलिस उपाधीक्षक यातायात अजय कुमार, पुलिस उपाधीक्षक साइबर अजीत प्रताप सिंह चौहान सहित प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में पुलिस बल के कर्मियों ने भाग लिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










