डॉ ओमप्रकाश बने जिला माध्यमिक शिक्षक संघ के संयुक्त सचिव सह मुख्य प्रवक्ता

Published by : Rajeev Murarai Sinha Sinha Updated At : 02 Jan 2026 6:27 PM

विज्ञापन

बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ की जिला इकाई की बैठक आयोजित की गयी

विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला कार्य समिति की बैठक में लिया गया सर्वसम्मत निर्णय

लखीसराय. बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ की जिला इकाई की बैठक आयोजित की गयी. बैठक जिला माध्यमिक संघ भवन में संघ के जिलाध्यक्ष राम किंकर सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गयी. बैठक डीइओ यदुवंश राम भी शामिल हुए. बैठक में जिला कार्य समिति के उपाध्यक्ष अरविंद कुमार भारती, राज्य कार्य समिति के सदस्य विपिन कुमार सिंह, प्रमंडलीय कार्य समिति के सदस्य डॉ रामप्रवेश प्रसाद सिंह, राजेश कुमार एवं मनोनीत प्रमंडलीय कार्य समिति के सदस्य राजेश कुमार, अनुमंडल अध्यक्ष सहदेव प्रसाद सिंह,अनुमंडल सचिव सुशांत कुमार,जिला कोषाध्यक्ष महेश प्रसाद,संयुक्त सचिव ज्ञान प्रकाश,दिनेश कुमार एवं रंजीत कुमार राय, परीक्षा सचिव कुंदन कुमार, प्रखंड अध्यक्ष उमेश कुमार, प्रखंड सचिव मुरारी कुमार तथा जिला कार्य समिति के अन्य सदस्य शामिल हुए. जिला सचिव रामलोचन ने बैठक के महत्वपूर्ण एजेंडों से उपस्थित सदस्यों को अवगत कराया. सदस्यों ने सर्वसम्मति से पूर्व के बैठक में लिये गये निर्णयों की संपुष्टि की. जिले के विभिन्न प्रखंडों में संघ के पदाधिकारियों के रिक्त पदों पर मनोनयन की प्रक्रिया अपनायी गयी. वहीं सर्वसम्मति से मुंद्रिका प्रसाद सिंह प्लस टू हाई स्कूल के प्राचार्य डॉ ओमप्रकाश को जिला माध्यमिक शिक्षक संघ के संयुक्त सचिव सह मीडिया सेल के मुख्य प्रवक्ता मनोनीत किया गया. इसमें संघ के वरीय अधिकारी अरविंद कुमार भारती एवं ज्ञान प्रकाश कुमार भी शामिल हैं. संघ के रामगढ़ चौक प्रखंड अध्यक्ष पद पर मकेश्वर राम, लखीसराय प्रखंड सचिव के पद पर पीबी प्लस टू उच्च विद्यालय के पुस्तकालय अध्यक्ष रूपेश कुमार को मनोनीत किया गया है, जबकि चानन प्रखंड सचिव पद पर चानन इंटरस्तरीय उच्च विद्यालय लाखोचक के शिक्षक हरिराम कुमार एवं हलसी प्रखंड सचिव पद पर वेद प्रकाश को मनोनीत किया गया. इससे पहले मूल्यांकन सचिव द्वारा परीक्षा से संबंधित आय एवं व्यय का ब्यौरा जिला कार्य समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया. बैठक में सदस्यता अभियान शुरू करने का निर्णय लिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rajeev Murarai Sinha Sinha

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन