रोमांचक क्वार्टर फाइनल में बड़हिया ने दर्ज की जीत

Published by : Rajeev Murarai Sinha Sinha Updated At : 04 Jan 2026 6:47 PM

विज्ञापन

जेएनएससी क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला क्वार्टर फाइनल मुकाबला रविवार को क्रिकेट प्रेमियों के लिए पूरी तरह रोमांच से भरा रहा

विज्ञापन

बड़हिया के खिलाड़ी राहुल कुमार बने जीत के नायक जेएनएससी क्रिकेट टूर्नामेंट में बड़हिया व बालगुदर के बीच खेला गया पहला क्वार्टर फाइनल बड़हिया. जेएनएससी क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला क्वार्टर फाइनल मुकाबला रविवार को क्रिकेट प्रेमियों के लिए पूरी तरह रोमांच से भरा रहा. जेएनएससी बड़हिया और बालगुदर के बीच खेले गये इस हाई-वोल्टेज मैच में बड़हिया की टीम ने हर विभाग में शानदार प्रदर्शन करते हुए बालगुदर को पराजित कर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली. मैच के प्रारंभ में बालगुदर की टीम ने टॉस जीतकर बड़हिया को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए बड़हिया की टीम ने आक्रामक अंदाज में खेल दिखाया और निर्धारित 16 ओवर में 7 विकेट खोकर 192 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. बड़हिया की ओर से अर्पित ने केवल 18 गेंदों में 41 रनों की विस्फोटक पारी खेली, वहीं अमर ने 25 गेंदों में 40 रन बनाकर पारी को मजबूती दी. इसके अलावा लव ने 17 गेंदों में 36 रनों की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर दर्शकों को खूब रोमांचित किया. बालगुदर की ओर से गेंदबाजी में अमन ने सराहनीय प्रदर्शन करते हुए 4 ओवर में 33 रन देकर 3 अहम विकेट हासिल किये. वहीं 192 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी बालगुदर की टीम शुरुआत से ही दबाव में नजर आयी. हालांकि टीम के बल्लेबाज प्रवीण ने 21 गेंदों में 41 रनों की जुझारू पारी खेलकर मुकाबले में जान फूंकने की कोशिश की, लेकिन दूसरे छोर से उन्हें अपेक्षित सहयोग नहीं मिल सका. नतीजतन बालगुदर की पूरी टीम 16 ओवर में 9 विकेट पर 139 रन ही बना सकी. बड़हिया की गेंदबाजी इस मैच में पूरी तरह हावी रही. तेज और सटीक गेंदबाजी करते हुए राहुल कुमार ने 4 ओवर में मात्र 35 रन देकर 4 विकेट झटके और बालगुदर की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी. उनके शानदार प्रदर्शन ने मैच का रुख पूरी तरह बड़हिया की ओर मोड़ दिया. उत्कृष्ट गेंदबाजी के साथ निर्णायक भूमिका निभाने वाले राहुल कुमार को ‘मैन ऑफ द मैच’ के पुरस्कार से नवाजा गया. इस जीत के साथ बड़हिया की टीम ने न केवल सेमीफाइनल में प्रवेश किया, बल्कि अपने मजबूत इरादों का भी परिचय दिया. अब क्रिकेट प्रेमियों की नजरें टूर्नामेंट के अगले मुकाबलों पर टिकी हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rajeev Murarai Sinha Sinha

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन