2019 के आईपीएस अवधेश दीक्षित होंगे लखीसराय के नये एसपी

Published by : Rajeev Murarai Sinha Sinha Updated At : 09 Jan 2026 8:06 PM

विज्ञापन

2019 बैच के आईपीएस अधिकारी सह गोपालगंज में तैनात पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित को स्थानांतरित कर लखीसराय का नया एसपी बनाया गया है

विज्ञापन

गोपालगंज से स्थानांतरण कर भेजे गये हैं लखीसराय -एक साल तीन महीने में तत्कालीन एसपी अजय कुमार का हुआ तबादला लखीसराय. 2019 बैच के आईपीएस अधिकारी सह गोपालगंज में तैनात पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित को स्थानांतरित कर लखीसराय का नया एसपी बनाया गया है. वहीं लखीसराय के वर्तमान एसपी अजय कुमार का तबादला बीएमपी पटना में कर दिया गया है. बता दें कि एसपी अजय कुमार ने 14 अक्तूबर 2024 को लखीसराय में योगदान दिया था. जिसके बाद उन्होंने विधानसभा चुनाव शांति पूर्ण एवं निष्पक्ष रूप से कराने में अहम भूमिका निभाई थी. इसके साथ ही उनके द्वारा के कई कांडों का सफलपूर्वक उद्भेदन भी किया गया. वहीं नये एसपी के रूप में अवधेश दीक्षित को कर्मठ एवं ईमानदार होने की बात कही जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rajeev Murarai Sinha Sinha

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन