अपने घरों के वरिष्ठ लोगों को सम्मान देने की अपील
Published by : Rajeev Murarai Sinha Sinha Updated At : 18 Jan 2026 6:05 PM
नया बाजार पचना रोड संसार पोखर के पास जय रुद्रांश कनौजिया सुनार महा परिवार की ओर से वरिष्ठ नागरिक के सम्मान कार्यक्रम में वरिष्ठ माता जी को अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया
समाज के वरिष्ठ सदस्यों को संगठन की ओर से किया सम्मानित
लखीसरायनया बाजार पचना रोड संसार पोखर के पास जय रुद्रांश कनौजिया सुनार महा परिवार की ओर से वरिष्ठ नागरिक के सम्मान कार्यक्रम में वरिष्ठ माता जी को अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य था कि जो बुजुर्ग माता-पिता, दादा-दादी, नाना-नानी अपने बच्चों को एक अच्छे मुकाम पर लाने का काम किया. उन्हें लोग भूलते जा रहे हैं. और यह भी देखा गया है जीवन के अंतिम पड़ाव में घर के बुजुर्ग सदस्य मजबूरी में वृद्ध आश्रम में जाने को मजबूर हो जाते हैं. ऐसे लोगों में जागृति फैलाने के उद्देश्य से वरिष्ठ जनों का सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि संगठन के राष्ट्रीय चेयरमेन सुरेंद्र वर्मा, संगठन के राष्ट्रीय प्रमुख अधिवक्ता सुबीन कुमार वर्मा, मीडिया प्रभारी सौरभ कुमार, सोनू कुमार, बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष भुवनेश्वर प्रसाद वर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे. यह कार्यक्रम सामाजिक तौर पर बिहार, झारखंड, उड़ीसा, बंगाल में आयोजित किये जा रहे हैं. उपरोक्त आशय की जानकारी संगठन के मीडिया प्रभारी सौरभ कुमार ने दिया. इस संबंध में जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश स्वर्णकार ने सभी सदस्यों से अपील किया कि अपने घर के वरिष्ठ जनों को अपने-अपने स्तर से उन्हें सम्मानित करें.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










