कार्य में अनावश्यक विलंब करने वाले कर्मी पर कार्रवाई: मंत्री

Published by : Rajeev Murarai Sinha Sinha Updated At : 03 Jan 2026 6:53 PM

विज्ञापन

सूबे के उपमुख्यमंत्री सह नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री विजय कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में बैठक हुई

विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान जीपीएस युक्त कैमरे से फोटो लेकर व्हाट्सएप ग्रुप पर करें अपलोड

डिप्टी सीएम सह नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री ने अधिकारियों संग की बैठक में दिये कई दिशा-निर्देश

लखीसराय. सूबे के उपमुख्यमंत्री सह नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री विजय कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में बैठक हुई. जिसमें जिलाधिकारी मिथिलेश मिश्र, पुलिस अधीक्षक अजय कुमार एवं अन्य सभी संबंधित पदाधिकारी के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गयी. मंत्री ने निर्देश दिया है कि प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 1.0 के अंतर्गत पूर्ण एवं अपूर्ण आवासों की विस्तृत समीक्षा की जाय. जिन लाभुकों को आवास उपलब्ध कराया गया है, उनकी सूची कार्यालय सूचना पट्ट पर प्रकाशित की जाय, जिससे आम नागरिकों को जानकारी प्राप्त हो सके और पारदर्शिता बनी रहे. किसी भी स्तर पर लापरवाही पाये जाने पर संबंधित पदाधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी. ग्रामीण गली-नाली पक्कीकरण योजना के अंतर्गत किये जा रहे कार्यों की गुणवत्ता की स्थल जांच कर प्रतिवेदन समर्पित करने का भी निर्देश दिया गया है. निरीक्षण के दौरान कार्यों की वास्तविक स्थिति दर्ज करने हेतु जीपीएस युक्त कैमरे से फोटोग्राफ लेकर व्हाट्सएप ग्रुप पर अपलोड करने का निर्देश दिया गया है. मंत्री कहा कि कार्यों का भुगतान नियमानुसार निविदा प्रक्रिया के माध्यम से किया जायेगा. खनिज विभाग के संबंध में निर्देश दिया गया है कि बालू घाटों से निकलने वाले वाहनों का सघन निरीक्षण किया जाय तथा संबंधित मार्गों पर सीसीटीवी कैमरे लगाये जायें. राजस्व विभाग को निर्देशित किया गया है कि ऑनलाइन म्यूटेशन, परिमार्जन प्लस एवं ई-नापी जैसे कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध ढंग से पूर्ण किया जाय. यदि किसी कार्य में अनावश्यक विलंब पाया जाता है तो संबंधित कर्मियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जायेगी. बैठक में अपर समाहर्ता नीरज कुमार, एसडीओ प्रभाकर कुमार, एसडीपीओ शिवम कुमार, भूमि सुधार उपसमाहर्ता राहुल कुमार, नगर परिषद बड़हिया के नप ईओ रवि कुमार, लखीसराय नप ईओ रमन कुमार एवं सूर्यगढ़ा सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rajeev Murarai Sinha Sinha

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन