सूर्यगढ़ा में 28 जनवरी से 27 फरवरी तक लगेगा कर समाधान शिविर
Published by : Rajeev Murarai Sinha Sinha Updated At : 21 Jan 2026 6:57 PM
सूर्यगढ़ा में 28 जनवरी से 27 फरवरी तक लगेगा कर समाधान शिविर
सूर्यगढ़ा. नगर परिषद सूर्यगढ़ा द्वारा वित्तीय वर्ष 2025 के तहत संपत्ति कर, जलकर सहित अन्य करों के निपटारे के लिए कर समाधान शिविर का आयोजन किया जायेगा. इस संबंध में नगर परिषद कार्यालय की ओर से आदेश जारी किया गया है. शिविर 28 जनवरी से 27 फरवरी 2026 तक विभिन्न वार्डों और सार्वजनिक स्थलों पर सुबह 10 बजे से अपराह्न तीन बजे तक आयोजित होंगे.नप कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि शिविरों में करदाताओं को बकाया कर की जानकारी दी जायेगी और मौके पर ही कर संग्रह की सुविधा उपलब्ध रहेगी. शिविरों के संचालन के लिए कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है. नगर परिषद ने नागरिकों से अपील किया गया है कि वे निर्धारित तिथियों में अपने-अपने क्षेत्र में आयोजित शिविरों में पहुंचकर कर संबंधी मामलों का समाधान करायें.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










