जमीन विवाद में कर दी नि:शक्त वृद्ध की हत्या

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Mar 2014 4:37 AM

विज्ञापन

पिपरिया : रविवार की रात पिपरिया दियारा के कोयलवा में 70 वर्षीय रामस्वारथ यादव की गला दबा कर हत्या कर दी गयी. हत्या का कारण जमीन विवाद बताया जाता है. थानाध्यक्ष पंकज कुमार सोमवार की सुबह घटनास्थल पहुंचे. मामले की छानबीन की. हत्या में चार लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है. थानाध्यक्ष पंकज कुमार […]

विज्ञापन

पिपरिया : रविवार की रात पिपरिया दियारा के कोयलवा में 70 वर्षीय रामस्वारथ यादव की गला दबा कर हत्या कर दी गयी. हत्या का कारण जमीन विवाद बताया जाता है. थानाध्यक्ष पंकज कुमार सोमवार की सुबह घटनास्थल पहुंचे. मामले की छानबीन की. हत्या में चार लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है. थानाध्यक्ष पंकज कुमार झा ने बताया कि सोमवार की देर रात थाना अंतर्गत कोयलवा दियारा में नि:शक्त रामस्वारथ यादव अपने दलान में सोये थे.

जमीन विवाद को लेकर कुछ लोगों ने उनकी गला दबा कर हत्या कर दी. सूचना आठ बजे सूचना मिलने पर बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन की. शव को पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर भिजवा दिया गया है. घटना में चार लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है. इधर ग्रामीणों ने बताया कि रामस्वारथ यादव अविवाहित थे. उन्होंने अपने हिस्से की कुछ जमीन अपने एक हिस्सेदार को रजिस्ट्री कर दी थी. शेष जमीन पुन: उसी हिस्सेदार को रजिस्ट्री करने वाले थे. इसे लेकर अन्य हिस्सेदार विरोध कर रहे थे. उन्हीं लोगों ने मौका पाकर रामस्वारथ यादव की गला दबा कर हत्या कर दी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन