लखीसराय में आंधी-तूफान और वज्रपात का अलर्ट, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

Updated:
विज्ञापन
लखीसराय में आंधी-तूफान और वज्रपात का अलर्ट, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

मौसम में बदलाव के बीच आसमान में छाए बादल

Lakhisarai Weather Alert: मौसम विभाग के अनुसार दिन की अपेक्षा रात के समय आंधी-तूफान और बारिश की संभावना अधिक है. तेज हवा के कारण पेड़-पौधों और बिजली के खंभों को नुकसान पहुंच सकता है. ऐसे में लोगों से सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की गई है.

विज्ञापन

लखीसराय से अजीत सिंह की रिपोर्ट:

Lakhisarai Weather Alert: लखीसराय. जिले में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है. मौसम विभाग ने आंधी-तूफान, ओलावृष्टि और वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी किया है. विभाग के अनुसार जिले में 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. इसके साथ ही गरज-चमक के साथ बारिश और बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है.

रात में अधिक असर दिखा सकता है मौसम

मौसम विभाग के अनुसार दिन की अपेक्षा रात के समय आंधी-तूफान और बारिश की संभावना अधिक है. तेज हवा के कारण पेड़-पौधों और बिजली के खंभों को नुकसान पहुंच सकता है. ऐसे में लोगों से सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की गई है.

किसानों को बरतनी होगी सावधानी

संभावित ओलावृष्टि को देखते हुए किसानों को फसलों की सुरक्षा के लिए आवश्यक उपाय करने की सलाह दी गई है. कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि खेतों में तैयार फसलों को नुकसान से बचाने के लिए समय रहते जरूरी इंतजाम कर लिए जाएं.

बिजली गिरने का भी खतरा

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि गरज-चमक के दौरान वज्रपात की घटनाएं हो सकती हैं. ऐसे में लोगों को खुले मैदान, पेड़ के नीचे और बिजली के खंभों के पास खड़े होने से बचने की सलाह दी गई है.

गर्मी और उमस से नहीं मिलेगी राहत

बारिश और आंधी की संभावना के बावजूद जिले में गर्मी और उमस का असर बना रह सकता है. लोगों को सलाह दी गई है कि बिजली आपूर्ति बाधित होने की स्थिति को देखते हुए पानी का पर्याप्त भंडारण रखें और मोबाइल फोन पहले से चार्ज कर लें.

इतना रहेगा तापमान

शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.

विज्ञापन
Shruti Kumari

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। अपने समाचार पोर्टल पर कार्य करते हुए उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल कंटेंट निर्माण में अनुभव हासिल किया। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन