श्रावणी मेला : डीएम-एसपी ने शृंगी ऋषि धाम की व्यवस्था का लिया जायजा, सुरक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट

विज्ञापन
फोटो -श्रृंगी ऋषि धाम में निरीक्षण करते | Prabhat Khabar Network

शृंगी ऋषि धाम में व्यवस्था का जायजा लेते डीएम-एसपी. | Prabhat Khabar Network

Shringi Rishi Dham News: लखीसराय जिला प्रशासन श्रावणी मेला-2026 के सफल आयोजन के लिए पूरी तरह सक्रिय है. जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने शृगी ऋषि धाम का निरीक्षण कर तैयारियों की समीक्षा की.

विज्ञापन

Shringi Rishi Dham News: श्रावणी मेला-2026 के सफल, सुरक्षित और शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर लखीसराय जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है. रविवार को जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार और पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार ने संयुक्त रूप से श्रृंगी ऋषि धाम का निरीक्षण कर तैयारियों की समीक्षा की तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

मेला क्षेत्र की हर व्यवस्था का किया गया गहन निरीक्षण

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने मेला क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था, विधि-व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, यातायात प्रबंधन, पेयजल, शौचालय, प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं का बारीकी से निरीक्षण किया. अधिकारियों ने संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि सभी व्यवस्थाएं समय रहते पूरी कर ली जाएं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े.

श्रद्धालुओं की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता

जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार ने कहा कि श्रावणी मेले में आने वाले लाखों कांवरियों और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है. उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने और प्रत्येक व्यवस्था की नियमित मॉनिटरिंग करने का निर्देश दिया. साथ ही यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि मेला क्षेत्र में स्वच्छता, पेयजल और अन्य आवश्यक सुविधाएं लगातार उपलब्ध रहें.

सीसीटीवी निगरानी और कंट्रोल रूम पर रहेगा विशेष फोकस

पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती, सीसीटीवी कैमरों से निगरानी, कंट्रोल रूम की सक्रियता और महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर विशेष दिशा-निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा और पूरे मेला क्षेत्र की लगातार निगरानी की जाएगी, ताकि किसी भी आपात स्थिति से तत्काल निपटा जा सके.

श्रद्धालुओं की सेवा और सुविधा के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार

निरीक्षण के दौरान मौजूद प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि श्रावणी मेला-2026 को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और श्रद्धालुओं के लिए सुविधाजनक बनाने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं. लखीसराय पुलिस ने भी श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सेवा और सुविधा के प्रति अपनी पूर्ण प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि पूरे मेले के दौरान हर स्तर पर सतर्क निगरानी और त्वरित सहायता उपलब्ध कराई जाएगी.


विज्ञापन
राजीव मुरारी सिन्हा

लेखक के बारे में

By राजीव मुरारी सिन्हा

राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन