शारदीय (खरीफ) महाअभियान में जुटे किसान, आधुनिक खेती की तकनीकों से हुए रूबरू

आयोजित शारदीय (खरीफ) महाअभियान प्रशिक्षण कार्यक्रम में मौजूद किसान एवं कृषि अधिकारी.
Kharif Mahabhiyan 2026: कार्यक्रम के दौरान ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत भूमि संरक्षण और जल संरक्षण के उपायों पर भी चर्चा की गई. अधिकारियों ने किसानों को केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न कृषि योजनाओं, अनुदान कार्यक्रमों और उत्पादन बढ़ाने वाली नई तकनीकों की जानकारी दी.
सूर्यगढ़ा (लखीसराय) से राजेश कुमार गुप्ता की रिपोर्ट:
Kharif Mahabhiyan 2026: कृषि क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा देने और किसानों की आय में वृद्धि के उद्देश्य से शुक्रवार को सूर्यगढ़ा प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित ई-किसान भवन में शारदीय (खरीफ) महाअभियान 2026 के तहत प्रशिक्षण सह कृषि उपादान वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लिया और कृषि विशेषज्ञों से आधुनिक खेती की उन्नत तकनीकों की जानकारी प्राप्त की.
दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ
कार्यक्रम का उद्घाटन अनुमंडल कृषि पदाधिकारी श्रवण कुमार, सहायक निदेशक भूमि संरक्षण अशोक कुमार, कृषि विज्ञान केंद्र हलसी की कृषि वैज्ञानिक डॉ. रेणु कुमारी, डॉ. निशांत प्रकाश, डॉ. सुनील कुमार, प्रखंड कृषि पदाधिकारी कुंवर विशाल तथा प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी अखिलेश कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया.
आधुनिक और वैज्ञानिक खेती पर दिया गया प्रशिक्षण
कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को खरीफ फसलों की उन्नत खेती, जलवायु अनुकूल कृषि पद्धतियों, मृदा स्वास्थ्य संरक्षण, जैविक खादों के उपयोग तथा आधुनिक कृषि यंत्रों के महत्व की विस्तृत जानकारी दी. विशेषज्ञों ने बताया कि रासायनिक उर्वरकों के अत्यधिक उपयोग से मिट्टी की उर्वरा शक्ति प्रभावित हो रही है. ऐसे में जैविक एवं संतुलित पोषण प्रबंधन अपनाना जरूरी है.
भूमि और जल संरक्षण पर भी हुई चर्चा
कार्यक्रम के दौरान ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत भूमि संरक्षण और जल संरक्षण के उपायों पर भी चर्चा की गई. अधिकारियों ने किसानों को केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न कृषि योजनाओं, अनुदान कार्यक्रमों और उत्पादन बढ़ाने वाली नई तकनीकों की जानकारी दी.
कृषि उपादान वितरण की दी गई जानकारी
कार्यक्रम में पात्र किसानों के बीच कृषि उपादान वितरण को लेकर आवश्यक जानकारी साझा की गई. अधिकारियों ने कहा कि वैज्ञानिक सलाह के अनुरूप खेती करने से उत्पादन लागत कम होगी और उपज में वृद्धि के साथ किसानों की आय भी बढ़ेगी.
किसानों ने रखीं अपनी समस्याएं
कार्यक्रम के अंत में किसानों ने कृषि विशेषज्ञों के समक्ष अपनी समस्याएं रखीं और उनके समाधान पर चर्चा की. मौके पर अमरपुर के प्रगतिशील किसान ओम कुमार सिंह, कृषि समन्वयक, किसान सलाहकार तथा बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By श्रुति कुमारी
श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। अपने समाचार पोर्टल पर कार्य करते हुए उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल कंटेंट निर्माण में अनुभव हासिल किया। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










