सूर्यगढ़ा में शिव शिष्यों ने चलाया पौधरोपण अभियान, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

Updated:
विज्ञापन
फोटो -पौधारोपण करते शिव शिष्य परिवार के सदस्य | Prabhat Khabar Network

फोटो- पौधारोपण करते शिव शिष्य परिवार के सदस्य | Prabhat Khabar Network

शिव शिष्य परिवार ने सूर्यगढ़ा नगर परिषद के नया टोला ठाकुरबाड़ी परिसर में पौधरोपण एवं पर्यावरण जागरूकता अभियान का आयोजन किया. इस दौरान विभिन्न प्रकार के फलदार और छायादार पौधे लगाए गए.

विज्ञापन

Plantation Drive: सूर्यगढ़ा नगर परिषद के नया टोला ठाकुरबाड़ी परिसर में सोमवार को शिव शिष्य परिवार की ओर से पौधरोपण एवं पर्यावरण जागरूकता अभियान आयोजित किया गया. यह कार्यक्रम प्रथम शिव शिष्या राजमणि दीदी नीलम आनंद जी के जन्मदिवस सप्ताह के अवसर पर आयोजित किया गया. अभियान में शिव परिवार के सदस्यों ने विभिन्न प्रकार के पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया.

विभिन्न प्रजातियों के लगाए गए पौधे

अभियान के दौरान शिव शिष्यों ने आम, अशोक, पीपल, बरगद और अरहुल सहित कई उपयोगी एवं छायादार पौधों का रोपण किया. पौधरोपण के साथ उनकी देखभाल और संरक्षण का भी संकल्प लिया गया.

पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

कार्यक्रम में उपस्थित शिव शिष्यों ने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की. उन्होंने कहा कि पृथ्वी पर जीवन को सुरक्षित रखने के लिए पेड़-पौधों का संरक्षण आवश्यक है. पर्यावरण संतुलन बनाए रखने और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वातावरण देने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को पौधरोपण करना चाहिए.

जीवन के लिए पेड़ हैं जरूरी

अभियान में शामिल लोगों ने कहा कि यदि जीवन को सुरक्षित रखना है तो पेड़ों की संख्या बढ़ानी होगी. पेड़ न केवल ऑक्सीजन प्रदान करते हैं, बल्कि जलवायु संतुलन बनाए रखने, वर्षा और जैव विविधता के संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. उन्होंने लोगों से पौधे लगाने के साथ-साथ उनकी नियमित देखभाल करने की भी अपील की.

दो दर्जन से अधिक शिव शिष्य रहे मौजूद

Plantation Drive: कार्यक्रम में शिव शिष्य परिवार के सक्रिय सदस्य ललन ललित, सुधीर कुमार सिंह, आंगनबाड़ी सेविका नूतन कुमारी, राम निरंजन सिंह, सच्चिदानंद सिंह, वरुण कुमार सहित दो दर्जन से अधिक शिव शिष्य परिवार के सदस्य उपस्थित रहे.


विज्ञापन
राजेश गुप्ता

लेखक के बारे में

By राजेश गुप्ता

राजेश गुप्ता प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सूर्यगढ़ा (लखीसराय) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन