मैट्रिक परीक्षा कल से

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Mar 2014 4:36 AM

विज्ञापन

लखीसराय : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के द्वारा छह मार्च से सूबे में शुरू हो रहे मैट्रिक परीक्षा को लेकर मंगलवार को जिलाधिकारी अमरेंद्र प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में परीक्षा की तैयारी को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गयी. जिलाधिकारी ने मैट्रिक की परीक्षा को कदाचार मुक्त व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर […]

विज्ञापन

लखीसराय : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के द्वारा छह मार्च से सूबे में शुरू हो रहे मैट्रिक परीक्षा को लेकर मंगलवार को जिलाधिकारी अमरेंद्र प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में परीक्षा की तैयारी को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गयी. जिलाधिकारी ने मैट्रिक की परीक्षा को कदाचार मुक्त व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर आवश्यक निर्देश दिये. उन्होंने कहा कि परीक्षा के दिन केंद्र के पास भीड़ के समय सड़क वाहनों का परिचालन बंद रहेगा. परीक्षार्थियों की केंद्र में प्रवेश से गेट पर सघन जांच की जायेगी.

इसकी जवाबदेही केंद्राधीक्षक सहित केंद्र पर तैनात पुलिस बल की होगी. केंद्र के अंदर कदाचार की स्थिति में केंद्राधीक्षक को जवाबदेह मानते हुए कार्रवाई की जायेगी. परीक्षा के दौरान विधि व्यवस्था को लेकर दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति कर ली गयी है. इसके अलावा परीक्षा को कदाचार मुक्त एवं शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर स्टेटिक मजिस्ट्रेट सहित उड़न दस्ता दल का गठन किया गया है. उड़न दस्ता दल किसी भी तरह के अप्रिय घटना पर कार्रवाई करेगी. परीक्षा को लेकर जिला मुख्यालय में 13 केंद्र बनाये गये हैं, जहां लगभग साढ़े 17 हजार परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे. इन 13 केंद्रों में से 6 केंद्र केवल छात्राओं के लिए बनाया गया है.

केंद्र के आसपास निषेधाज्ञा लागू रहेगी. वहीं छात्र व छात्राओं को परीक्षा शुरू होने से पहले व परीक्षा समाप्त होने पर सड़कों पर जाम की स्थिति नहीं बने, इसके लिए इस समय केंद्र के पास वाहनों के प्रवेश पर रोक लगायी गयी है. डीएम ने केंद्राधीक्षकों को परीक्षा केंद्र पर समुचित बेंच व डेस्क उपलब्ध रखने को कहा. इसके अलावा परीक्षार्थियों को मेडिकल सहायता उपलब्ध कराने के लिए केंद्र के समीप एंबुलेंस सेवा को भी लगायी गयी है. साथ ही परीक्षा के दौरान हुड़दंगियों पर विशेष नजर रखा जायेगा. बैठक में पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार, एडीएम सूर्यनारायण सिंह, एसडीओ अंजनी कुमार, एसडीपीओ मनोज कुमार तिवारी, डीइओ बसंत कुमार, बीडीओ अजय कुमार, टाउन थानाध्यक्ष मनोज कुमार सहित सभी केंद्र के केंद्राधीक्षक उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन