भारी मात्र में महुआ फूल बरामद

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Feb 2014 3:25 AM

विज्ञापन

कजरा:शुक्रवार की सुबह स्टेशन रोड कजरा स्थित दामोदर साव के किराना दुकान से लखीसराय के उत्पाद इंस्पेक्टर सीताराम महतो ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की. इस दौरान भारी मात्रा में महुआ फूल की बरामदगी हुई. मौके पर पहुंचे इंस्पेक्टर महतो ने बताया कि उक्त दुकान से इसके करीब 6 महीने पहले भी महुआ […]

विज्ञापन

कजरा:शुक्रवार की सुबह स्टेशन रोड कजरा स्थित दामोदर साव के किराना दुकान से लखीसराय के उत्पाद इंस्पेक्टर सीताराम महतो ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की. इस दौरान भारी मात्रा में महुआ फूल की बरामदगी हुई. मौके पर पहुंचे इंस्पेक्टर महतो ने बताया कि उक्त दुकान से इसके करीब 6 महीने पहले भी महुआ फूल की बरामदगी की गयी थी. दुकानदार द्वारा बिहार सरकार के लाखों रुपये के राजस्व का चूना लगाया जा रहा था. उन्होंने कहा कि सरकार के नियमानुसार पशु पालन विभाग से इजाजत के बाद पशुओं को खिलाने के लिए पांच किलो तक महुआ रखने का विभागीय आदेश है. वहीं भारी मात्र में महुआ रखना महुए के अवैध धंधे की ओर संकेत करता है. वहीं बरामदगी के समय दुकानदार एवं उनके परिजन अनुपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन