डाॅक्टर पर लापरवाही का अाराेप
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :14 Jul 2016 1:05 AM (IST)
विज्ञापन

रोगी की मौत. डीएम ने एसडीओ को दिया मामले की जांच का निर्देश विगत सोमवार को सदर अस्पताल में भरती मरीज के परिजनों को विजय नामक एक व्यक्ति ने पुरानी बाजार के चितरंजन रोड स्थित चिकित्सक अशोक कुमार सिंह के यहां इलाज कराने की सलाह दी. जहां पहुंचने पर इलाज के दाैरान रोगी की स्थिति […]
विज्ञापन
रोगी की मौत. डीएम ने एसडीओ को दिया मामले की जांच का निर्देश
विगत सोमवार को सदर अस्पताल में भरती मरीज के परिजनों को विजय नामक एक व्यक्ति ने पुरानी बाजार के चितरंजन रोड स्थित चिकित्सक अशोक कुमार सिंह के यहां इलाज कराने की सलाह दी. जहां पहुंचने पर इलाज के दाैरान रोगी की स्थिति बिगड़ती चली गयी. अंतत: बुधवार को रोगी की मौत हो गयी.
लखीसराय : विगत सोमवार से बीमार परसांवा निवासी अवध मंडल(65 वर्ष) की बुधवार को इलाज के दौरान मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार सोमवार को सर्दी खांसी की शिकायत के बाद अवध मंडल को ले उनके परिजन सदर अस्पताल इलाज के लिए लेकर पहुंचे़ वहां इलाज के दौरान विजय नाम के एक शख्स ने परिजनों को सदर अस्पताल की जगह पुरानी बाजार चितरंजन रोड स्थित चिकित्सक अशोक कुमार सिंह के यहां इलाज कराने की सलाह दी व चिकित्सक का पता भी बताया.
इसके बाद मंगलवार को अवध मंडल को लेकर परिजन डा सिंह के चितरंजन सेवा संदन पहुंचे़ जहां डॉक्टर श्री सिंह ने उनका इलाज शुरू किया़ परिजनों के अनुसार चिकित्सक ने उनके फेफड़े से पानी निकाला, लेकिन बुधवार को अचानक अवध मंडल की तबीयत बिगड़ने पर चिकित्सक श्री सिंह ने उसे पटना ले जाने की सलाह देते हुए सदर अस्पताल के माध्यम से एंबुलेंस लेकर पटना जाने को कहा़ चिकित्सक की सलाह पर जब तक परिजन अवध मंडल को लेकर सदर अस्पताल पहुंचते तब तक उसकी मौत हो गयी.
रोगी के परिजनों ने डीएम से की शिकायत
अवध मंडल की मौत के बाद परिजनों ने चिकित्सक अशोक कुमार सिंह पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए इसकी शिकायत डीएम सुनील कुमार से की़ इसके बाद सुनील कुमार ने इसकी जांच के लिए एसडीओ को जिम्मेदारी दी़ इधर घटना के बाद से डा सिंह का मोबाइल भी बंद पाया गया़ इस संबंध में एसडीओ अंजनी कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जायेगी तथा प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जायेगी़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










