LAKHISARI ओवरलोड वाहन दे रहे हादसे को खुला आमंत्रण, खतरे में जिंदगियां
Published by :AMIT KUMAR SINH
Published at :29 Apr 2026 11:09 AM (IST)
विज्ञापन

शहर की सड़कों पर इन दिनों नियमों की धज्जियां उड़ाते ओवरलोड वाहन मौत बनकर दौड़ रहा है.
विज्ञापन
लखीसराय से राजेश कुमार की रिपोर्ट LAKHISARI NEWS :
शहर की सड़कों पर इन दिनों नियमों की धज्जियां उड़ाते ओवरलोड वाहन मौत बनकर दौड़ रहा है. यह तस्वीर शहर के मुख्य मार्ग नया बाजार से आगे की है, जो कवैया थाना व जिला परिवहन कार्यालय होते हुए गुजर रही है, की है, जो साफ बयां कर रही है कि कैसे चंद पैसों की खातिर और प्रशासनिक अनदेखी के चलते आम लोगों की जान जोखिम में डाली जा रही है. इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि एक छोटा मैजिक वाहन न केवल सामान से, बल्कि इंसानों से भी बुरी तरह ठसाठस भरा हुआ है. वाहन के पिछले हिस्से पर पैर रखने की भी जगह नहीं है, फिर भी आधा दर्जन लोग खतरनाक तरीके से लटके हुए यात्रा कर रहे हैं. हैरानी की बात यह है कि वाहन के ठीक ऊपर रस्सियों के सहारे भारी सामान, बोरियां और बड़े कार्टून लादे गये हैं. यह सामान किसी भी समय असंतुलित होकर नीचे लटके लोगों पर या पीछे चल रहे अन्य वाहन चालकों पर गिर सकता है.हादसे का हर पल डर
ऐसे ओवरलोड वाहनों के कारण हादसे का अंदेशा हर पल बना रहता है. क्षमता से अधिक भार और ऊपर तक लदे सामान के कारण वाहन का संतुलन बिगड़ सकता है और मामूली मोड़ या अचानक ब्रेक लगाने पर वाहन के पलटने की पूरी आशंका रहती है. वहीं वाहन के बाहर लटके लोगों के पास सुरक्षा का कोई साधन नहीं है. जरा सा धक्का लगने पर वे सीधे सड़क पर गिर सकते हैं, जिससे गंभीर चोट या मौत भी हो सकती है.प्रशासन की चुप्पी पर सवाल
शहर के व्यस्त इलाकों में, दिन के उजाले में इस तरह खुलेआम नियमों का उल्लंघन हो रहा है, लेकिन यातायात पुलिस और परिवहन विभाग मूकदर्शक बने हुए हैं. यह दृश्य बताता है कि चेकिंग अभियान केवल कागजों तक सीमित हैं, क्या प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है. स्थानीय निवासी राजद बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राजेंद्र साहू, कांग्रेस सेवादल प्रमुख भरत चंद्रवंशी व सतीश यादव का कहना है कि यह कोई नयी बात नहीं है. मुनाफे के लालच में वाहन मालिक और चालक क्षमता से तीन-चार गुना अधिक भार लादते हैं और सवारियों को भी भेड़-बकरियों की तरह भरते हैं. जब तक प्रशासन सख्त कार्रवाई नहीं करेगा और ऐसे वाहनों को जब्त कर भारी जुर्माना नहीं लगायेगा, तब तक यह खूनी खेल जारी रहेगा. साथ ही आम जनता को भी जागरूक होने की जरूरत है, अपनी जान जोखिम में डालकर ऐसे वाहनों पर यात्रा न करें.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










