शिक्षा मंदिर में शराबी का तांडव, शिक्षकों से की बदसलूकी

Updated:
विज्ञापन
फोटो कैप्शन- विद्यालय में शिक्षक के साथ नशे की हालत में बैठा युवक | Prabhat Khabar Network

विद्यालय में शिक्षक के साथ नशे की हालत में बैठा युवक | Prabhat Khabar Network

पिपरिया के एक स्कूल में नशे में धुत युवक ने शिक्षकों के साथ बदसलूकी की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानें पूरी घटना की विस्तृत जानकारी यहाँ।

विज्ञापन

सूर्यगढ़ा (लखीसराय). पिपरिया प्रखंड के रामचंद्रपुर गांव स्थित महावीर प्रसाद उच्च माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को शराब की नशे में पहुंचे एक युवक ने जमकर हंगामा किया. इस दौरान उसने विद्यालय के प्रधानाध्यापक सहित अन्य शिक्षकों के साथ बदसलूकी की, जिससे विद्यालय परिसर में अफरातफरी का माहौल बन गया. घटना शुक्रवार की है. पिपरिया थानाध्यक्ष सौरभ सुमन ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस पदाधिकारी के लिखित बयान पर पिपरिया थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है.

नशे की हालत में था युवक

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक नशे की हालत में विद्यालय पहुंचा और बिना किसी कारण के हंगामा करने लगा. शिक्षकों द्वारा समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन वह नहीं माना और अभद्र व्यवहार करता रहा. घटना की सूचना मिलते ही पिपरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में ले लिया.

रामचंद्रपुर गांव का रहने वाला है युवक गिरफ्तार युवक की पहचान रामचंद्रपुर गांव के रहने वाले अशोक सिंह उर्फ महंगी सिंह के पुत्र कुणाल सिंह के रूप में हुई है. पुलिस ने युवक की मेडिकल जांच कराते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया. मामले में अग्रेतर कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

शिक्षक व छात्रों में दहशत विद्यालय परिसर में हुई इस घटना से शिक्षक और छात्र-छात्राओं में दहशत का माहौल रहा. स्थानीय लोगों ने विद्यालय जैसे शिक्षा के पवित्र स्थल पर इस तरह की घटना पर चिंता जताते हुए दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की.


विज्ञापन
राजेश गुप्ता

लेखक के बारे में

By राजेश गुप्ता

राजेश गुप्ता प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सूर्यगढ़ा (लखीसराय) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन