बेनीपुर रेल अंडरपास के समीप युवक का शव मिलने से सनसनी

Updated:
विज्ञापन
घटनास्थल पर जुटी भीड़ व मौजूद पुलिस पदाधिकारी | Prabhat Khabar Network

घटनास्थल पर जुटी भीड़ व मौजूद पुलिस पदाधिकारी | Prabhat Khabar Network

पीरीबाजार के बेनीपुर रेल अंडरपास के समीप एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन

पीरीबाजार (लखीसराय). पीरीबाजार थाना क्षेत्र के बेनीपुर रेल अंडरपास से महेशपुर जाने वाली सड़क किनारे शनिवार को एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. सुबह सड़क किनारे शव पड़ा देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी. देखते ही देखते घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटनास्थल पर सड़क पर काफी मात्रा में खून बिखरा हुआ था. शव से कुछ ही दूरी पर एक मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है. परिस्थितियों को देखकर मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है.

सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस

सूचना मिलते ही पीरीबाजार थानाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और क्षेत्र की घेराबंदी कर दी. इसके बाद मेदनीचौकी थानाध्यक्ष चितरंजन कुमार और मानिकपुर थानाध्यक्ष रंजीत कुमार भी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू की. फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है. पहचान के लिए आसपास के थानों में सूचना भेज दी गई है. साक्ष्य संकलन के लिए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा खुलासा

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और एफएसएल जांच के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो पाएगा. फिलहाल पुलिस हत्या सहित सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन