शराब के नशे में गिरफ्तार बीएसओ दीपक भारद्वाज पहले से थे फरार

Updated:
विज्ञापन
फोटो संख्या 06- गिरफ्तार बीएसओ दीपक भारद्वाज व उसके चालक को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल ले जाती पुलिस   | Prabhat Khabar Network

गिरफ्तार बीएसओ दीपक भारद्वाज व उसके चालक को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल ले जाती पुलिस | Prabhat Khabar Network

लखीसराय में शराब के नशे में घर में घुसकर कारबाइन लहराने और जान से मारने की धमकी देने वाले खगड़िया के BSO दीपक कुमार भारद्वाज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

लखीसराय. जिले के टाउन थाना क्षेत्र के कार्यांनंद नगर वार्ड नंबर 08 से शराब की नशे में व शराब के साथ गिरफ्तार हुए खगड़िया प्रखंड के बीएसओ दीपक कुमार भारद्वाज पर घर में घुसकर कारबाइन लहराने व जान से मारने की धमकी देने को लेकर भी प्राथमिकी दर्ज है. इस मामले में वे फरार चल रहे थे. बता दे कि 25 मार्च 2026 को मुहल्ले के ही अरुण कुमार सिंह के पुत्र चंदन कुमार ने टाउन थाना में थानाध्यक्ष को लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी थी. आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की थी.

क्या है मामला

पीड़ित चंदन कुमार द्वारा टाउन थाना में दिये आवेदन के अनुसार 25 मार्च 2026 की सुबह 8 बजे वे अपने घर में सोया था. इसी दौरान कार्यांनंद नगर के ही रहने वाले अखिलेश्वर सिंह के पुत्र दीपक कुमार भारद्वाज जो खगड़िया में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी हैं, अपने काले रंग की फॉर्च्यूनर गाड़ी से उनके घर पहुंचे और शराब की नशे की हालत में गाड़ी से उतरा और घर के अंदर घुसकर भद्दी-भद्दी गालियां देने लगा. उसके हाथ में एक अवैध कारबाइन जैसा हथियार था, उसने चंदन को घर से बाहर निकलने की चेतावनी दी और कहा, आज तुम्हारा शरीर गोली से छलनी कर देंगे.

शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और सूझबूझ दिखाते हुए आरोपी दीपक कुमार को पकड़ लिया. लोगों ने उसके हाथ से कारबाइन जैसा दिखने वाला हथियार छीन लिया. जब चंदन कुमार घर से बाहर आये, तो आरोपी ने उन्हें देखते ही फिर से गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी देने लगा. आवेदन में पीड़ित ने बताया कि आरोपी दीपक कुमार की कमर में एक पिस्तौल भी खोंसी हुई थी और उसकी फॉर्च्यूनर कार में केन बीयर रखी हुई थी. इस पूरी घटना की वीडियोग्राफी भी की गयी है, जिसे साक्ष्य के रूप में पुलिस को सौंपने की बात कही गयी है.

घटना के दिन पुलिस आने से पूर्व ही भाग गया आरोपी बीएसओ

मुहल्ले के ही चंदन कुमार के साथ गाली-गलौज व मारपीट का आरोपी दीपक कुमार भारद्वाज के हो हंगामा की सूचना मिलने पर टाउन थाना पुलिस मौके पर पहुंची, वहीं पुलि के आते देख आरोप वहां से फरार हो गया और उसी दिन शाम को पुन: पीड़ित को फोन पर धमकी दी. पीड़ित का आरोप है कि घटना के बाद आरोपी के माता-पिता उनके घर आये और अपने बेटे के खिलाफ कोई कार्रवाई न करने की गुहार लगाने लगे, लेकिन हद तो तब हो गयी जब उसी दिन शाम को आरोपी दीपक कुमार भारद्वाज ने अपने मोबाइल नंबर 9891665115 से पीड़ित के मोबाइल नंबर 9304115784 पर फोन किया और दोबारा भद्दी गालियां व जान से मारने की धमकी दी.

जमीन विवाद है मुख्य कारण

चंदन कुमार ने बताया कि वे और आरोपी दीपक कुमार भारद्वाज मूल रूप से बेगूसराय जिले के शाम्हो थाना क्षेत्र के बिज़ुलिया गांव के रहने वाले हैं. दोनों परिवारों के बीच बेगूसराय स्थित जमीन-जायदाद को लेकर पुराना मनमुटाव है. इसी रंजिश के कारण इस वारदात को अंजाम दिया गया था.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन