पहले ही प्रयास में NEET-UG 2026 क्रैक, घोसैठ के प्रत्यूष ने हासिल की AIR 15,791, बोले- नियमित पढ़ाई ही सफलता की कुंजी

प्रत्यूष कुमार | Prabhat Khabar Network
NEET UG 2026 Success Story: घोसैठ ठाकुरबाड़ी निवासी प्रत्यूष कुमार ने NEET-UG 2026 में पहले ही प्रयास में 99.20 पर्सेंटाइल और ऑल इंडिया रैंक 15,791 प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है. उन्होंने 720 में से 585 अंक हासिल किए.
Lakhisarai Success Story: लखीसराय जिले के लिए गर्व की खबर है. पीरी बाजार थाना क्षेत्र के घोसैठ ठाकुरबाड़ी निवासी प्रत्यूष कुमार ने पहले ही प्रयास में NEET-UG 2026 परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर जिले का मान बढ़ाया है. 99.20 पर्सेंटाइल के साथ ऑल इंडिया रैंक 15,791 हासिल करने वाले प्रत्यूष अब डॉक्टर बनकर समाज और खासकर गरीबों की सेवा करना चाहते हैं. उनकी सफलता से परिवार के साथ-साथ पूरे इलाके में खुशी का माहौल है.
पहले ही प्रयास में हासिल की शानदार सफलता
घोसैठ ठाकुरबाड़ी निवासी रंजीत कुमार सिंह उर्फ बिट्टू और दीपशिखा रानी के पुत्र प्रत्यूष कुमार ने पहले प्रयास में ही NEET-UG 2026 में सफलता हासिल कर अपनी मेहनत का परिचय दिया है.
प्रत्यूष को परीक्षा में 720 में से 585 अंक मिले हैं. उन्होंने 99.20 पर्सेंटाइल हासिल करते हुए ऑल इंडिया रैंक 15,791 और कैटेगरी रैंक 1,791 प्राप्त की है. उनकी इस उपलब्धि ने लखीसराय जिले का नाम रोशन किया है.
स्कूल से कोटा तक का सफर
प्रत्यूष की शुरुआती शिक्षा डीएवी जमालपुर से हुई, जहां उन्होंने मैट्रिक परीक्षा में 89 प्रतिशत अंक प्राप्त किए. इसके बाद उन्होंने नाथ पब्लिक स्कूल, लखीसराय से इंटरमीडिएट की परीक्षा 80 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण की.
डॉक्टर बनने के अपने लक्ष्य को पूरा करने के लिए प्रत्यूष ने राजस्थान के कोटा स्थित एलन करियर इंस्टीट्यूट में रहकर NEET-UG की तैयारी की. लगातार अनुशासन और मेहनत के दम पर उन्होंने पहले ही प्रयास में सफलता हासिल कर ली.
सफलता का मंत्र बताया नियमित पढ़ाई और समय प्रबंधन
अपनी सफलता पर प्रत्यूष ने इसका श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों और परिवार के सहयोग को दिया. उन्होंने कहा कि नियमित पढ़ाई, सही रणनीति और समय का बेहतर प्रबंधन ही किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता की सबसे बड़ी कुंजी है.
उनका मानना है कि यदि विद्यार्थी लगातार अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित रखें और रोजाना अनुशासित तरीके से पढ़ाई करें तो पहली कोशिश में भी बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है.
Lakhisarai Success Story: डॉक्टर बनकर गरीबों की सेवा करना है सपना
प्रत्यूष ने बताया कि उनका सपना एक सफल डॉक्टर बनना है. वे चिकित्सा के क्षेत्र में आगे बढ़कर गरीब और जरूरतमंद लोगों की सेवा करना चाहते हैं. उनका कहना है कि समाज को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना ही उनके जीवन का सबसे बड़ा उद्देश्य है.
उनकी इस उपलब्धि पर परिवार, रिश्तेदारों, शिक्षकों और स्थानीय लोगों ने बधाई दी है. लोगों को उम्मीद है कि प्रत्यूष आगे भी अपनी मेहनत से जिले और राज्य का नाम रोशन करेंगे.
इसे भी पढ़ें: बिहार शिक्षक ट्रांसफर पॉलिसी लागू, इस तारीख से शुरू होगा आवेदन, तीन चरणों में पूरी होगी प्रक्रिया
इसे भी पढ़ें: लालू प्रसाद यादव की अचानक बिगड़ी तबीयत, जांच के लिए पटना के IGIMS ले जाया गया, कल जाएंगे दिल्ली
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










