LAKHISARI छत टूटकर गिरने से दो किशोरी जख्मी, सदर अस्पताल चल रहा है इलाज

Updated:
विज्ञापन

जिले के हलसी थाना क्षेत्र के मानपुर गांव में छत टूटकर गिरने से दो किशोरी जख्मी हो गयी.

विज्ञापन

लखीसराय से राजेश कुमार की रिपोर्ट LAKHISARI NEWS :

जिले के हलसी थाना क्षेत्र के मानपुर गांव में छत टूटकर गिरने से दो किशोरी जख्मी हो गयी. घटना बुधवार पूर्वाह्न 9 बजे की बतायी जा रही है. पूर्वाहन 10 बजे दोनों घायल किशोरी को इलाज के लिए सदर अस्पताल लखीसराय लाया गया. घायलों में मानपुर निवासी अशरफी मिस्त्री की 16 वर्षीय पुत्री अंशु कुमारी एवं इसी गांव के रहने वाले रामदेव यादव की 14 वर्षीय पुत्री सोनम कुमारी शामिल है. सोनम की स्थिति गंभीर बताई जा रही है. ग्रामीण सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक छत पुरानी होने की वजह से अचानक टूट कर गिर गयी. हादसे के वक्त दोनों किशोरी छत पर थी. जो छत के मलबे के साथ नीचे गिर गयी और गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. इधर, हलसी थाना के अपर थानाध्यक्ष राजेश कुमार रंजन ने बताया कि पुलिस को इस तरह की जानकारी नहीं दी गयी है.

विज्ञापन
Amit Kr Sinha

लेखक के बारे में

By Amit Kr Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन