कन्या प्राथमिक विद्यालय बड़हिया का ताला तोड़कर उपकरण ले उड़े चोर

Updated:
विज्ञापन
कन्या प्राथमिक विद्यालय बड़हिया का ताला तोड़कर उपकरण ले उड़े चोर

कन्या प्राथमिक विद्यालय बड़हिया का ताला तोड़कर उपकरण ले गये चोर

विज्ञापन

बड़हिया. नगर के वार्ड संख्या 14 स्थित कन्या प्राथमिक विद्यालय बड़हिया में सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया. चोरों ने विद्यालय के कार्यालय का ताला तोड़कर अंदर रखे दो टैब, एक साउंड सिस्टम, दो माइक्रोफोन एवं दो पंखे चोरी कर लिया. घटना की जानकारी मंगलवार सुबह तब हुई, जब विद्यालय कर्मी पहुंचे और कार्यालय का ताला टूटा पाया. इस संबंध में विद्यालय के प्रधान अनिल कुमार ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध बड़हिया थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने बताया कि चोरी गये सामान विद्यालय के शैक्षणिक कार्यों के लिए उपयोग में लाये जाते थे, जिससे पढ़ाई व्यवस्था प्रभावित हो सकती है. वहीं, बड़हिया थानाध्यक्ष ब्रज भूषण सिंह ने बताया कि मामले की सूचना प्राप्त हुई है. पुलिस आवेदन के आधार पर जांच में जुट गयी है और आसपास के क्षेत्रों में छानबीन की जा रही है. जल्द ही घटना का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है.

विज्ञापन
Ravikant Singh

लेखक के बारे में

By Ravikant Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन