स्थानांतरित डीपीओ नीलम राज को विद्यालय परिवार ने दी विदाई

Updated:
विज्ञापन

फोटो -डीपीओ के विदाई के मौके पर विद्यालय परिवार | Prabhat Khabar Network

बड़हिया के प्राथमिक विद्यालय मुसहरी टोला में डीपीओ नीलम राज के सीतामढ़ी स्थानांतरण पर विद्यालय परिवार ने उन्हें भावभीनी विदाई दी।

विज्ञापन

प्रतिनिधि, बड़हिया. प्रखंड के लक्ष्मीपुर पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय मुसहरी टोला, दरियापुर में गुरुवार को शिक्षा विभाग की डीपीओ समग्र शिक्षा एवं पीएम पोषण योजना नीलम राज को सीतामढ़ी स्थानांतरण पर विद्यालय परिवार की ओर से सम्मानपूर्वक विदाई दी गई है. प्रधान शिक्षक पीयूष कुमार झा के नेतृत्व में विद्यालय की शिक्षिकाओं ने डीपीओ नीलम राज का अंगवस्त्र व मां बाला त्रिपुर सुंदरी मंदिर का प्रतीक चिह्न भेंट कर स्वागत-सम्मान किया. मौके पर डीपीओ नीलम राज ने भी कुशल विद्यालय संचालन के लिए प्रधान शिक्षक पीयूष कुमार झा को चादर ओढ़ाकर सम्मानित किया. उन्होंने विद्यालय के छात्र-छात्राओं से शैक्षणिक संवाद कर उन्हें मनोयोग से पढ़ाई करने का आह्वान किया. कार्यक्रम में शिक्षा विभाग के डीपीएम अनिल कुमार, शिक्षिका शशि कुमारी, मुन्नी कुमारी, अनिमा कुमारी झा, प्रियंका कुमारी व आरती बी मिश्रा समेत अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद थे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन