ब्लॉक के पीछे पानी भरे गड्ढे में डूबने से चार वर्षीय बच्ची की मौत

Updated:
विज्ञापन

फोटो- मृतिका के परिजन रोते बिलखते | Prabhat Khabar Network

लखीसराय में खेलते समय पानी से भरे गहरे गड्ढे में गिरकर चार वर्षीय बच्ची ईशु कुमारी की दुखद मौत हो गई. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासन से ऐसे खतरनाक गड्ढों को भरने या घेराबंदी की मांग की है.

विज्ञापन

लखीसराय सदर प्रखंड सह अंचल कार्यालय के पीछे सड़क किनारे पानी से भरे गहरे गड्ढे में डूबने से चार वर्षीय बच्ची ईशु कुमारी की मौत हो गई. वार्ड नंबर 4, इंग्लिश मोहल्ला निवासी बच्ची खेलते समय अचानक गड्ढे में गिर गई और अधिक पानी होने के कारण बाहर नहीं निकल सकी. घटना की सूचना पर राजस्व पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थानीय गोताखोर की मदद से बच्ची का शव बाहर निकलवाया. हादसे के बाद इलाके में मातम पसरा है.

आपके शहर में

विज्ञापन

खेलने के दौरान गहरे गड्ढे में गिरी बच्ची

जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर 4, इंग्लिश मोहल्ला निवासी राकेश कुमार की चार वर्षीय पुत्री ईशु कुमारी ब्लॉक कार्यालय के पीछे सड़क किनारे खेल रही थी. इसी दौरान वह अचानक पानी से भरे गहरे गड्ढे में जा गिरी. गड्ढे में पानी अधिक होने के कारण बच्ची बाहर नहीं निकल सकी और डूबने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

राजस्व पदाधिकारी ने गोताखोर की मदद से निकलवाया शव

घटना की सूचना मिलते ही राजस्व पदाधिकारी रोशन कुमार घटनास्थल पर पहुंचे. उन्होंने स्थानीय गोताखोर की मदद से गड्ढे में तलाशी अभियान चलाया. इसके बाद बच्ची के शव को पानी से बाहर निकलवाया गया.

घटनास्थल पर जुटे परिजन और ग्रामीण

हादसे की जानकारी मिलते ही मृतका के परिजन मौके पर पहुंचे. वार्ड नंबर 4 की वार्ड पार्षद शबनम बानो के पति मोहम्मद हीरा सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण भी घटनास्थल पर मौजूद थे. बच्ची की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

गड्ढे को भरने या घेराबंदी कराने की मांग

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से ब्लॉक के पीछे खुले में बने खतरनाक गड्ढे को जल्द भरवाने या उसके चारों ओर मजबूत घेराबंदी कराने की मांग की है. ग्रामीणों का कहना है कि गड्ढा खुला रहने से आसपास के बच्चों के लिए खतरा बना हुआ है. उन्होंने भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए तत्काल सुरक्षा उपाय करने की मांग की.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन