नियमित टीकाकरण का लक्ष्य हर हाल में करें पूरा
फोटो कैप्शन: सूर्यगढ़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के साथ बैठक में शामिल सीएचओ | Prabhat Khabar Network
सूर्यगढ़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित समीक्षा बैठक में नियमित टीकाकरण और टीबी उन्मूलन के लक्ष्यों को समय पर पूरा करने के कड़े निर्देश दिए गए।
फोटो कैप्शन: सूर्यगढ़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के साथ बैठक में शामिल सीएचओ प्रतिनिधि, सूर्यगढ़ा. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्थित प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी कक्ष में गुरुवार को प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राजीव कुमार की अध्यक्षता में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (सीएचओ) की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ अशोक भारती के अलावे प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक प्रफुल्ल कुमार, एमएनई विकास कुमार तथा विभिन्न हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों में पदस्थापित सीएचओ मौजूद रहीं. बैठक में स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं व कार्यक्रमों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई. विशेष रूप से नियमित टीकाकरण, गैर संचारी रोग (एनसीडी) की स्क्रीनिंग, टीबी उन्मूलन कार्यक्रम तथा ओपीडी सेवाओं की स्थिति पर चर्चा की गई. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने सभी सीएचओ को अपने-अपने क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को और प्रभावी बनाने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि नियमित टीकाकरण का शत-प्रतिशत लक्ष्य हर हाल में पूरा किया जाए तथा टीबी मरीजों की समय पर पहचान कर उनका उपचार सुनिश्चित किया जाए .एनसीडी के तहत उच्च रक्तचाप, मधुमेह सहित अन्य बीमारियों की स्क्रीनिंग में तेजी लाने और हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों पर आने वाले मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया गया. बैठक के दौरान विभिन्न केंद्रों की प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा लंबित कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने का निर्देश दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए