पप्पू मेहता हत्याकांड में पेशी के लिए लखीसराय पहुंचे भोला सिंह

फोटो संख्या 05- कोर्ट में पेशी के लिए जाते भोला सिंह | Prabhat Khabar Network
लखीसराय के चर्चित पप्पू मेहता हत्याकांड में कुख्यात भोला सिंह को कोर्ट में पेश किया गया। भारी सुरक्षा के बीच उसे एक दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।
कोर्ट ने एक दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजा फोटो संख्या 05- कोर्ट में पेशी के लिए जाते भोला सिंह प्रतिनिधि, लखीसराय. शहर के पुरानी बाजार महिला विद्या मंदिर गली में वर्ष 2019 में चर्चित प्रॉपर्टी डीलर पप्पू मेहता हत्याकांड के अभियुक्त पटना जिला के पंडारक निवासी कुख्यात भोला सिंह को गुरुवार को पेशी के लिए लखीसराय कोर्ट में लाया गया. सुनवाई के दौरान न्यायालय ने उन्हें एक दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया. मामले को लेकर न्यायालय परिसर और आसपास का इलाका दिनभर चर्चा का केंद्र बना रहा. जानकारी के अनुसार पटना के बेउर जेल से भोला सिंह के लखीसराय कोर्ट आने की जानकारी मिलते ही दर्जनों वाहनों के काफिले और सैकड़ों समर्थकों के उनके साथ न्यायालय पहुंच गये. उनके आगमन के कारण शहर में कुछ समय के लिए यातायात व्यवस्था प्रभावित हो गयी. न्यायालय की ओर जाने वाले मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गयी, जिससे काफिला लगभग एक घंटे तक ट्रैफिक जाम में फंसा रहा. पुलिस प्रशासन को यातायात व्यवस्था संभालने के लिए अतिरिक्त सतर्कता बरतनी पड़ी. ज्ञात हो कि वर्ष 2019 में लखीसराय शहर में प्रॉपर्टी डीलर पप्पू मेहता की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी. इस हत्याकांड ने उस समय जिले में व्यापक चर्चा बटोरी थी और मामले में कई लोगों को अभियुक्त बनाया गया था. भोला सिंह भी इस मामले में नामजद अभियुक्त हैं. पेशी के दौरान न्यायालय परिसर में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किये गये थे. बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गयी थी ताकि किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो. न्यायालय की कार्रवाई पूरी होने के बाद उन्हें न्यायिक प्रक्रिया के तहत स्थानीय जेल में भेज दिया गया. भोला सिंह के अधिवक्ता से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार यानि आज उनकी कोर्ट में फिर पेशी होगी. ------------------------------------------------------------
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










