लखीसराय में मौसम का बदला मिजाज, सुबह से कड़ी धूप : 2 से 3 डिग्री बढ़ा पारा

Updated:
विज्ञापन

सुबह से निकली धूप | Prabhat Khabar Network

लखीसराय में बारिश के बाद आज कड़ी धूप से तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी संभव है। दोपहर बाद बारिश के आसार, किसानों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

विज्ञापन

लखीसराय : जिले में बुधवार रात तक हुई बारिश के बाद गुरुवार सुबह से मौसम साफ हो गया है. सुबह से ही कड़ी धूप निकलने के कारण तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. दिन में गर्मी और उमस लोगों की परेशानी बढ़ा सकती है.

आपके शहर में

विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को दिनभर मौसम प्रायः साफ रहेगा, लेकिन दोपहर बाद मौसम में बदलाव हो सकता है. दोपहर बाद बारिश की करीब 50 फीसदी संभावना जताई गई है. इस दौरान बिजली कड़कने के साथ बूंदाबांदी और हल्की बारिश हो सकती है.

आज जिले का अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. कड़ी धूप के बीच लोगों को गर्मी और उमस से बचने के लिए सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.

बारिश से किसानों को मिली राहत

बुधवार को बिजली कड़कने के साथ हुई बारिश किसानों के लिए राहत लेकर आयी है. बारिश से धान की फसल को फायदा हुआ है और खेतों में पानी की कमी दूर हुई है. ऊपरी हिस्से के खेतों में बारिश का पानी जमा होने से किसानों को सिंचाई को लेकर राहत मिली है. सब्जी की खेती में भी अच्छी वृद्धि देखी जा रही है.

किसानों को सलाह दी गई है कि खेतों से जुड़े जरूरी काम दोपहर से पहले निपटा लें. दोपहर बाद बिजली कड़कने की स्थिति में खुले खेतों में जाने से बचें और सुरक्षित स्थान पर रहें.

यह भी पढ़ें : सदर अस्पताल लखीसराय में गुरुवार को विशेषज्ञ डॉक्टरों की रहेगी तैनाती, 24 घंटे मिलेगी इमरजेंसी सेवा


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन