युवा वैज्ञानिक अभिजीत कुमार सम्मानित, सीटेट पास छात्राओं को भी मिला सम्मान

Updated:
विज्ञापन

फोटो - अभिजीत को सम्मानित करते अतिथि | Prabhat Khabar Network

लखीसराय के बालाजी सीटेट एवं बीपीएससी अकादमी ने युवा वैज्ञानिक प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया. इस दौरान फिजिक्स के क्षेत्र में जिले का नाम रोशन करने वाले युवा वैज्ञानिक अभिजीत कुमार को सम्मानित किया गया. साथ ही, सीटेट परीक्षा उत्तीर्ण करने वाली छात्राओं को भी पुरस्कार दिए गए.

विज्ञापन

लखीसराय. शहर के बालाजी सीटेट एवं बीपीएससी अकादमी की ओर से सोमवार को युवा वैज्ञानिक प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में फिजिक्स के क्षेत्र में शोध कर जिले का नाम रोशन करने वाले युवा वैज्ञानिक अभिजीत कुमार को सम्मानित किया गया. आयोजन में वक्ताओं ने इसे पूरे लखीसराय जिले के लिए गौरव का विषय बताया.

आपके शहर में

विज्ञापन

दीप प्रज्ज्वलन के साथ समारोह की हुई शुरुआत

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया. समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में केएसएस कॉलेज के पूर्व प्राचार्य रामअवतार बाबू, विजेंद्र बाबू, वर्तमान प्राचार्य डॉ. अमित कुमार, चाइल्ड स्पेशलिस्ट डॉ. रामानुज बाबू, बालाजी अकादमी के निदेशक सुधांशु सर एवं प्रबंधक श्याम नंदन सर मौजूद रहे. मंच संचालन पटना विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डॉ. रिपुंजय ने किया.

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

समारोह के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया. पायल और घुंघरू ने अपनी साजिंदे टीम के साथ स्वागत गान प्रस्तुत किया. वहीं तनुजा पायल ने 'मिथिला नगरिया' भजन की प्रस्तुति देकर उपस्थित लोगों का दिल जीत लिया.

माता-पिता और नाना को दिया सफलता का श्रेय

सम्मानित होने के बाद युवा वैज्ञानिक अभिजीत कुमार ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता राकेश कुमार और पुष्पा देवी, नाना विजय कुमार सिंह दामोदरपुर और सभी शिक्षकों को दिया. उन्होंने कहा कि उनके जीवन में नाना का विशेष योगदान रहा है.

अभिजीत को मेडल, प्रमाण-पत्र और अंगवस्त्र देकर किया सम्मानित

बालाजी अकादमी के निदेशक सुधांशु सर ने युवा वैज्ञानिक अभिजीत कुमार को मेडल, प्रमाण-पत्र और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया. कार्यक्रम में उनकी उपलब्धि की सराहना करते हुए उपस्थित लोगों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

सीटेट पास छात्राओं को भी मिला सम्मान

समारोह में अकादमी से इस वर्ष सीटेट परीक्षा पास करने वाली छात्राओं को भी सम्मानित किया गया. इनमें सत्या, तृप्ति, कुमकुम भारती, रेखा, प्रिया, आरती सिन्हा, आरती मेहता, शालिनी, स्नेहा और सुमन प्रिया शामिल थीं. सभी छात्राओं को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया.

प्राचार्य ने किया धन्यवाद ज्ञापन

कार्यक्रम के अंत में केएसएस कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अमित कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन किया. आयोजन को सफल बनाने में अकादमी के सक्रिय सदस्य मुरारी, रघुवीर, रौशन, राजू, अभिषेक, प्रदीप, सत्या समेत अन्य विद्यार्थियों का सराहनीय सहयोग रहा.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन