LAKHISARI किस पेट्रोल पंप पर कब समाप्त होगा पेट्रोल व डीजल, पता नहीं, एक माह तक करना पड़ता है एलपीजी का इंतजार

Updated:
विज्ञापन
LAKHISARI किस पेट्रोल पंप पर कब समाप्त होगा पेट्रोल व डीजल, पता नहीं, एक माह तक करना पड़ता है एलपीजी का इंतजार

लखीसराय जिले के कौन पेट्रोल पंप पर कब पेट्रोल एवं डीजल मिलेगा इसका सही अंदाजा किसी के पास नहीं रहता है.

विज्ञापन

लखीसराय से अजीत सिंह एवं देव कुमार की रिपोर्ट LAKHISARI NEWS :

लखीसराय जिले के कौन पेट्रोल पंप पर कब पेट्रोल एवं डीजल मिलेगा इसका सही अंदाजा किसी के पास नहीं रहता है कभी बड़हिया रोड तो कभी सूर्यगढ़ा रोड के अलावा शहर के मुख्य सड़क एवं बाईपास के पेट्रोल पंप पर पेट्रोल एवं डीजल मिलना बंद हो जाता है लोग पेट्रोल एवं डीजल नहीं मिलने के कारण अपने आप को ठगा महसूस करते हैं रात को पेट्रोल एवं डीजल का टैंकर पहुंचता है जिसकी बाद पेट्रोल पंप पर लोड किया जाता है रात को पेट्रोल एवं डीजल नहीं देकर पेट्रोल पंप वाले पूरे दिन पेट्रोल एवं डीजल भेजते हैं फिर शाम ढलते ही पेट्रोल एवं डीजल समाप्त हो जाता है पेट्रोल एवं डीजल के लिए लोगों को काफी मशक्कत करनी पड़ती है लोग कभी इस पेट्रोल पंप पर तो कभी उसे पेट्रोल पंप पर अपने वाहन को पेट्रोल एवं डीजल के लिए दौड़ाते हुए नजर आते हैं कुछ पेट्रोल पंप के मालिक के द्वारा पेट्रोल एवं डीजल मांगने से पूर्व ही एडवांस के तौर पर थोक विक्रेता को चेक के माध्यम से भुगतान करते हैं पेट्रोल पंप के मालिक द्वारा एडवांस बुकिंग होने पर उन्हें सहज ढंग से पेट्रोल एवं डीजल पंप पर उपलब्ध हो जाते हैं सूर्यगढ़ा रोड के रामपुर स्थित पेट्रोल एवं डीजल पंप पर लगातार लोगों को पेट्रोल एवं डीजल दिया जा रहा है रामपुर में पेट्रोल एवं डीजल पंप पर शायद ही किसी दिन पेट्रोल एवं डीजल की कमी होती है शहर के मुख्य सड़क के जमुई मोर एवं इससे आगे कल तीन पेट्रोल पंप है लेकिन इन तीनों पर लगातार दो-दो दिन तक पेट्रोल एवं डीजल उपलब्ध नहीं रहता है वही बड़हिया रोड में भी पेट्रोल पंप का यही हाल है बताया जा रहा है कि एडवांस राशि थोक विक्रेता के पास रहने के बाद पेट्रोल एवं डीजल सहज से उपाय कर दिया जाता है

बात एलपीजी की, तो परेशानी अभी भी कम नहीं

पेट्रोल एवं डीजल के अलावे एलपीजी गैस के लिए भी लोगों को मशक्कत करनी पड़ रही है पहले गैस सिलेंडर लेने के बाद 25 दिन के बाद रजिस्टर मोबाइल से नंबर लगाया जाता है रजिस्ट्रेशन आ जाने के बाद लोगों को डी ए सी का इंतजार होता है एक सप्ताह के बाद डी ए सी उपलब्ध होता है इसके बाद दो-तीन दिन तक पूर्व से पा चुके डीएससी नंबर को पहले गैस सिलेंडर दिया जाता है इसके बाद पीछे वाले डीएससी नंबर का उपभोक्ताओं को एलपीजी गैस मिल पाता है

बोले अधिकारी

प्रभारी जिला आपूर्ति पदाधिकारी राहुल कुमार ने बताया कि इंडियन गैस की थोड़ी किल्लत हो रही है उनके पास अधिक उपभोक्ता होने के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है वही प्रखंड स्तर के अधिकारियों के द्वारा गैस गोदाम एवं कार्यालय का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है उन्होंने कहा कि पेट्रोल एवं डीजल की आपूर्ति भी हो रही है लेकिन कभी-कभी एक-दो दिन पेट्रोल डीजल के टैंकर नहीं आने के कारण उपभोक्ताओं को परेशानी झेलनी पड़ती है

विज्ञापन
Amit Kr Sinha

लेखक के बारे में

By Amit Kr Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन