दुकान के बाद घर में भी लगायी आग

Published at :12 Jul 2016 5:02 AM (IST)
विज्ञापन
दुकान के बाद घर में भी लगायी आग

पीड़ित ने थाना में दिया आवेदन सोनो : ना क्षेत्र के पैरा मटिहाना पंचायत अंतर्गत भरतपुर गांव निवासी पवन वर्णवाल के खपरिया स्थित स्टेशनरी दुकान में गत 9 जुलाई की रात्रि लगी आग के बाद अगले ही दिन उसके भरतपुर स्थित घर में भी आग लगने की घटना हो गयी. पीड़ित ने थाना में आवेदन […]

विज्ञापन

पीड़ित ने थाना में दिया आवेदन

सोनो : ना क्षेत्र के पैरा मटिहाना पंचायत अंतर्गत भरतपुर गांव निवासी पवन वर्णवाल के खपरिया स्थित स्टेशनरी दुकान में गत 9 जुलाई की रात्रि लगी आग के बाद अगले ही दिन उसके भरतपुर स्थित घर में भी आग लगने की घटना हो गयी.
पीड़ित ने थाना में आवेदन देकर पड़ोस के गांव औरैया निवासी मितन यादव के पुत्र जमुना यादव पर उसके दुकान व घर में आग लगाने का आरोप लगाया है. उसने अपने शिकायती आवेदन में लिखा है कि गत 9 जुलाई को उसके दुकान में अचानक आग लग गयी थी जिसकी सुचना 10 जुलाई को उसने थाना को दिया था. 10 जुलाई को अपने ससुर अर्जुन वर्णवाल के उसी गांव भरतपुर स्थित उनके घर पर अपनी पत्नी व बच्चों के साथ गया था व रात्रि में भी वहीँ था.
तभी रात्रि में ग्रामीणों के शोरगुल से मालूम हुआ कि मेरे घर में आग लग गया है. ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाकर जब भीतर देखा तो माजरा समझ में आया. किसी ने जानबूझ कर घर के सारे सामान को एकत्रित कर गैस सिलिंडर को खोलकर आग लगा दिया था. आग बुझने के बाद घर के मुआयना के क्रम में पाया कि पत्नी के बक्से से उसका जेवर व पच्चीस हजार की राशि भी गायब है. इसी बीच घर में एक तरफ पड़ा हुआ एक सर्ट को देखा जो मेरा नहीं था
बल्कि औरैया निवासी जमुना यादव का सर्ट था.
पीड़ित पवन ने आवेदन में दावा करते हुए कहा है कि उसके दुकान व घर में जमुना ने ही आग लगाया है व पत्नी के जेवर व नगदी राशि भी ले गया. विदित हो कि 9 जुलाई की आधी रात को खपरिया स्थित उसके दुकान में आग लगा देख ग्रामीणों ने हल्ला किया था जिसके बाद जुटी भीड़ ने बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया था.थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने पवन के द्वारा दिए गए आवेदन की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच की जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन