ट्रैक्टर पलटने से दो चालकों की मौत

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Jan 2014 7:53 AM

विज्ञापन

लखीसराय: शुक्रवार को नगर थाना अंतर्गत अलग-अलग स्थानों पर सड़क दुर्घटना में दो की मौत हो गयी. सूचना मिलते ही नगर थानाध्यक्ष शंभु शरण प्रसाद सिंह घटना स्थल पर पहुंचे. दोनों शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर भिजवाया. जानकारी के अनुसार, नगर थाना अंतर्गत बाइपास के समीप ट्रैक्टर ईंट खाली कर […]

विज्ञापन

लखीसराय: शुक्रवार को नगर थाना अंतर्गत अलग-अलग स्थानों पर सड़क दुर्घटना में दो की मौत हो गयी. सूचना मिलते ही नगर थानाध्यक्ष शंभु शरण प्रसाद सिंह घटना स्थल पर पहुंचे. दोनों शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर भिजवाया. जानकारी के अनुसार, नगर थाना अंतर्गत बाइपास के समीप ट्रैक्टर ईंट खाली कर बाइपास होकर गोविंदबीघा जा रहा था. अचानक चालक संतुलन खो बैठा. ट्रैक्टर पलट गया. गोविंदबीघा निवासी सुरेश मंडल के पुत्र 21 वर्षीय चालक जितेंद्र कुमार की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी. वहीं दूसरी ओर बड़हिया से तेज गति से लखीसराय आ रहा एक ट्रैक्टर टॉल प्लाजा के पास एनएच 80 पर चालक के संतुलन खो देने की वजह से पलट गया. प्रतापपुर निवासी चालक मनीष कुमार की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी. इस संबंध में थानाध्यक्ष शंभुशरण सिंह ने बताया कि अलग-अलग सड़क दुर्घटना में दो युवा चालकों की मौत हो गयी. उन्होंने बताया कि दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर भिजवाया गया है. मामले की छानबीन की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन