दुकानदार को बंधक बना लूटी दुकान
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Jan 2014 7:05 AM
खैरा: थाना क्षेत्र के विशनपुर पंचायत के फतेहपुर गांव में किराना व्यवसायी रामप्रवेश भगत के 18 वर्षीय पुत्र सुनील कुमार को हथियार से लैस अपराधियों ने बंधक बनाकर व दुकान का सामान लूट लिया. पीड़ित व्यवसायी सुनील कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि बीते रात्रि अपनी दुकान बंद कर बगल में सोया हुआ था. […]
खैरा: थाना क्षेत्र के विशनपुर पंचायत के फतेहपुर गांव में किराना व्यवसायी रामप्रवेश भगत के 18 वर्षीय पुत्र सुनील कुमार को हथियार से लैस अपराधियों ने बंधक बनाकर व दुकान का सामान लूट लिया. पीड़ित व्यवसायी सुनील कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि बीते रात्रि अपनी दुकान बंद कर बगल में सोया हुआ था. लगभग एक बजे रात्रि में किसी ने दरवाजा खटखटा कर खोलने को कहा जिस पर मैंने ज्यों ही दरवाजा खोला तभी उनलोगों ने मुङो कब्जे में लेकर मारपीट किया और चुपचाप रहने को कहा. इसके उपरांत अपराधियों ने मेरे आंख पर पट्टी बांध कर दुकान की चाभी मेरे पाकेट से निकाल लिया. इस दौरान दो-तीन अपराधी मुङो अपने कब्जे में लेकर अपने साथ चलने को कहा. सुबह होने पर मुङो छोड़ते हुए कहा कि अगर हो-हल्ला करोगे तो तुम्हारे पूरे परिवार को जान से मार देंगे. सुनील ने बताया कि अपराधी सर्वप्रथम अपने कब्जे में लेते ही मेरे साथ जम कर मारपीट करने लगा था. सुबह जब अपना दुकान आया तो ताला खुला तथा सारा सामान ईधर-उधर बिखरा हुआ और गायब पाया. इसकी सूचना पाते ही सोमवार सुबह प्रभारी थानाध्यक्ष दीपक कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की पड़ताल किया. थाना प्रभारी ने सर्वप्रथम अपराधी की पिटाई से घायल सुनील को इलाज हेतु राजकीय अस्पताल खैरा भेजा. जहां उसका इलाज किया जा रहा है. पीड़ित सुनील द्वारा थाना में गांव के ही भोला मोदी समेत दो अन्य लोगों पर जान से मारने की नीयत से मारपीट करने एवं चोरी करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी गई है.घटना के बाद से पूरे गांव में दहशत का माहौल है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










