अपराधियों ने 15 दिन में किये पांच बड़े वारदात
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Jan 2014 1:38 AM
संतोष कु मार मिश्र, लखीसराय: जिले में अपराधी फिर से अपना सिर उठाने लगे हैं. इस वजह से लोगों में असुरक्षा की भावना भी आयी है. वहीं अपराधियों द्वारा जिले में लगातार हो रही घटना के बाद पुलिस बैक फुट पर नजर आती है. अपराधी समानांतर सत्ता बनाने की कोशिश में हैं. वे धमकी देकर […]
संतोष कु मार मिश्र, लखीसराय: जिले में अपराधी फिर से अपना सिर उठाने लगे हैं. इस वजह से लोगों में असुरक्षा की भावना भी आयी है. वहीं अपराधियों द्वारा जिले में लगातार हो रही घटना के बाद पुलिस बैक फुट पर नजर आती है. अपराधी समानांतर सत्ता बनाने की कोशिश में हैं. वे धमकी देकर घटना को अंजाम दे रहे हैं और पुलिस आश्वासन दे रही है. कई वर्षो से शांत अपराधियों ने फिर से रंगदारी की मांग शुरू कर दी है. इसका ताजातरीन उदाहरण जिले मे पिछले एक पखवारे में हुई पांच बड़ी घटनाएं हुई हैं. अपराधियों ने वर्ष 2013 के अंतिम दो दिनों से वारदात का सिलसिला शुरू किया है. और पिछले 15 दिनों में पांच बड़ी घटना हुई है. चार लोगों की हत्या कर दी गयी. दिन दहाड़े टॉल प्लाजा पर गोलीबारी कर लोगों में दहशत पैदा कर दिया. इन सभी घटनाओं में पुलिस असली अपराधी को पकड़ पाने में असफल रही. हालांकि कुछ सहयोगियों व छोटे अपराधियों की गिरफ्तारी जरूर हुई है. लेकिन यह शांति कायम करने की दिशा में पर्याप्त नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










