छात्रों ने किया हंगामा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Jan 2014 5:48 AM
तोड़ी आरटीपीएस काउंटर की खिड़की छात्रों ने आरटीपीएस कर्मी पर लगाया पैसे मांगने का आरोप कहा, समय पर नहीं मिलता प्रमाण-पत्र कर्मी नहीं बताते निर्धारित तिथि बार-बार लगाना पड़ता आरटीपीएस काउंटर का चक्कर कर्मियों ने काम का दबाव अधिक होने को माना कारण लखीसराय: सदर प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित आरटीपीएस काउंटर पर गुरु वार को […]
तोड़ी आरटीपीएस काउंटर की खिड़की
छात्रों ने आरटीपीएस कर्मी पर लगाया पैसे मांगने का आरोप
कहा, समय पर नहीं मिलता प्रमाण-पत्र
कर्मी नहीं बताते निर्धारित तिथि
बार-बार लगाना पड़ता आरटीपीएस काउंटर का चक्कर
कर्मियों ने काम का दबाव अधिक होने को माना कारण
लखीसराय: सदर प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित आरटीपीएस काउंटर पर गुरु वार को विभिन्न प्रकार के प्रमाण पत्र लेने पहुंचे छात्रों ने हंगामा किया. छात्रों ने आरोप लगाया कि जाति, आय, आवासीय आदि प्रमाण पत्रों को निर्धारित तिथि तक बना कर नहीं दिया जाता है. वहीं अवैध रूप से पैसे की मांग भी की जाती है. इस दौरान छात्रों ने आरटीपीएस काउंटर की खिड़की तोड़ दी. सूचना पाकर बीडीओ अजय कुमार ने आरटीपीएस काउंटर के समीप पहुंच कर हंगामा कर रहे छात्रों को समझाया. उनसे कारणों की जानकारी ली. इस संबंध में बीडीओ को छात्र सोनू, हीरा, मंगल आदि ने बताया कि अभी विभिन्न प्रकार की परीक्षा का फॉर्म भरने का समय चल रहा है. फॉर्म में जाति, आवासीय आदि प्रमाण पत्र की आवश्यकता होती है. इन प्रमाण पत्रों का वितरण विभाग द्वारा निर्धारित समय सीमा के अंदर काउंटर से नहीं किया जाता है. इसके अलावा हर दिन काउंटर पर आकर प्रमाण पत्र के संबंध में पूछना पड़ रहा है. छात्रों ने बताया कि आरटीपीएस काउंटर कर्मी एक तो प्रमाण पत्र मिलने की सही समय सीमा नहीं बताते. पूछने पर अमर्यादित व्यवहार करते हैं. छात्रों ने कहा कि आय, जाति व आवासीय प्रमाण पत्र निर्गत करने के एवज में अवैध राशि की मांग कर्मी के द्वारा की जाती है. जो व्यक्ति पैसे देते हैं, उनका प्रमाण पत्र जल्द निर्गत कर दिया जाता है. अन्यथा प्रमाण पत्र के लिए कार्यालय का चक्कर लगवाया जाता है.
छात्रों के आरोपों पर बीडीओ ने आरटीपीएस कर्मी को फटकार लगायी. उन्होंने कर्मियों से कहा कि समय सीमा के अंदर प्रमाण पत्र उपलब्ध करायें. अगर कर्मी की कमी है, तो इसके लिए संबंधित अधिकारी से बात करें. लेकिन किसी भी परिस्थिति में इन प्रमाण पत्रों के निर्गत करने में अनावश्यक विलंब नहीं करें. वहीं आरटीपीएस कर्मी धीरेंद्र कुमार ने बताया कि काम का लोड अधिक होने के कारण प्रमाण पत्र निर्गत करने में देर होती है. उन्होंने बताया कि एक-एक आवेदक दस-दस आवेदन लेकर आते हैं. बीडीओ के आश्वासन के बाद उग्र छात्र शांत हुए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










