विधायक ने किया क्षेत्र का दौरा

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Jun 2015 6:05 PM

विज्ञापन

लखीसराय. शनिवार को क्षेत्रीय विधायक विजय कुमार सिन्हा नगर क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न वार्ड का दौरा कर जनता की समस्या से अवगत हुए. उन्होंने बताया कि सभी वार्ड में खाद्य सुरक्षा के तहत राशन-केरोसिन कूपन का वितरण सही ढंग से नहीं किया गया. इससे बिहार सरकार के प्रति लोगों में आक्रोश व्याप्त है. मौके पर […]

विज्ञापन

लखीसराय. शनिवार को क्षेत्रीय विधायक विजय कुमार सिन्हा नगर क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न वार्ड का दौरा कर जनता की समस्या से अवगत हुए. उन्होंने बताया कि सभी वार्ड में खाद्य सुरक्षा के तहत राशन-केरोसिन कूपन का वितरण सही ढंग से नहीं किया गया. इससे बिहार सरकार के प्रति लोगों में आक्रोश व्याप्त है. मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष छेदी प्रसाद गुप्ता, प्रखंड अध्यक्ष विपिन कुमार, मुकेश कुमार, हिमांशु कुमार आदि उपस्थित थे. हम कार्यकर्ताओं की बैठक आज लखीसराय. रविवार को नया बाजार धर्मशाला के प्रांगण में हिंदुस्तान अवाम पार्टी के बैनर तले पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गयी है. हम के जिला संयोजक प्रफुल्ल कुमार मांझी ने बताया कि आगामी विधान सभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ विभिन्न बिंदुओं पर विचार किया जायेगा. बाढ़ से निबटने की तैयारी के निर्देशलखीसराय. रविवार को समाहरणालय स्थित जिलाधिकारी कार्यालय कक्ष में डीएम मनोज कुमार की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक आयोजित की गयी. बैठक में 21 से 25 दिसंबर तक चले पल्स पोलियो अभियान की समीक्षा की गयी. डीएम ने कर्मियों को निर्देश दिया कि सदर अस्पताल और पीएचसी में मरीजों को बेहतर सुविधा प्रदान करने का प्रयास करें. दवा का भंडारण, ओपीडी की स्थिति, कालाजार के विरुद्ध डीडीटी छिड़काव की जानकारी, नसबंदी और बंध्याकरण के लक्ष्य प्राप्ति आदि की चर्चा की गयी. बाढ़ जैसी आपदा से निबटने के लिए सभी पीएचसी को बाढ़ पूर्व तैयारी का निर्देश दिया गया. मौके पर सिविल सर्जन, एसीएमओ नरेंद्र भूषण, डीपीएम मो खालिद हुसैन, उपाधीक्षक मुकेश कुमार, अस्पताल प्रबंधक नंद किशोर भारती, डीआइओ अशोक कुमार भारती आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन