बादलों और धूप के बीच लुका-छिपी, ठंडी हवाओं से राहत पर किसानों की बढ़ी चिंता

Updated:
विज्ञापन
बादलों और धूप के बीच लुका-छिपी, ठंडी हवाओं से राहत पर किसानों की बढ़ी चिंता

आसमान में घिरे बादल

लखीसराय में गुरुवार सुबह ठंडी हवाओं ने गर्मी से राहत दी, लेकिन मौसम विभाग ने दोपहर में तपिश बढ़ने और फिर से आंधी की चेतावनी दी है. बेमौसम बारिश और तूफान से आम व सब्जियों की फसलों को भारी नुकसान पहुँच रहा है.

विज्ञापन

लखीसराय. जिले में गुरुवार की सुबह मौसम का मिजाज बदला-बदला नजर आया. आसमान में बादलों और सूर्यदेव के बीच चल रही लुका-छिपी के साथ बह रही ठंडी हवाओं ने लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत दी है. बुधवार रात आए तेज आंधी-तूफान का असर गुरुवार सुबह तक देखा गया, जिससे वातावरण में ठंडक बनी रही.

दोपहर में बढ़ेगी तपिश, आंधी-तूफान की फिर आशंका

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, सुबह की राहत के बाद दोपहर में तापमान बढ़ने की संभावना है. दिन का अधिकतम तापमान 35 से 36 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. विभाग ने एक बार फिर आंधी-तूफान आने की आशंका जताई है, जिससे मौसम में उतार-चढ़ाव बना रहेगा.

फसलों पर कुदरत की मार: आम और सब्जियों को भारी नुकसान

लगातार हो रही आंधी और बारिश ने जिले के किसानों की कमर तोड़ दी है. इसका सबसे बुरा असर नकदी फसलों और फलों पर पड़ा है:

  • आम की फसल: तेज आंधी के कारण आम के टिकोले (छोटे फल) झड़ रहे हैं, जिससे बागवान काफी चिंतित हैं.
  • सब्जियां: खीरा और ककड़ी की लताओं वाले खेतों में पानी जमा होने से फल और फूल गलने लगे हैं. इससे पैदावार और गुणवत्ता दोनों पर असर पड़ रहा है.

Also Read: देर रात आंधी-बारिश का तांडव, भीषण गर्मी से मिली राहत पर घंटों गुल रही बिजली

कृषि वैज्ञानिकों की सलाह

कृषि वैज्ञानिक सुधीर चंद्र ने बताया कि वैशाख और ज्येष्ठ के महीने में इस तरह का मौसम प्रायः देखने को मिलता है. यह मौसम जमीन पर फैलने वाली लतदार सब्जियों और आम के लिए काफी नुकसानदेह होता है. उन्होंने किसानों को सलाह दी है कि वे नुकसान कम करने के लिए कृषि सलाहकारों और वैज्ञानिकों से संपर्क कर उचित कीटनाशक या जल निकासी के उपायों पर चर्चा करें.

विज्ञापन
दिव्यांशु प्रशांत

लेखक के बारे में

By दिव्यांशु प्रशांत

दिव्यांशु प्रशांत वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। उन्होंने महात्मा गाँधी अंतर्राष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में परास्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। मीडिया क्षेत्र में लगभग एक वर्ष के अनुभव के दौरान वे दैनिक जागरण में न्यूज़ राइटर और रिपोर्टर के रूप में कार्य कर चुके हैं। करियर के शुरुआती दौर में लोकसभा और विधानसभा चुनावों से जुड़े पॉलिटिकल कंटेंट राइटिंग का विशेष अनुभव प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त उन्होंने टी. एन. बी. कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक किया है, जिसके कारण साहित्य, पठन-पाठन, लेखन और कविता-सृजन में उनकी विशेष रुचि है। सटीक, निष्पक्ष और प्रभावशाली लेखन के माध्यम से पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुँचाना उनकी पेशेवर पहचान है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन