एक ही गांव की दो तस्वीरें : कहीं पक्की सड़क व बिजली, तो कहीं कीचड़ से सनी सड़क और बदहाल गलियां

Updated:
विज्ञापन

बोधनगर का महादलित टोला की तस्वीर.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Basic Facilities Crisis : बोधनगर गांव का वार्ड संख्या-11 स्थित महादलित टोला आज भी बुनियादी सुविधाओं से कोसों दूर है. जल निकासी की समस्या, बंद जल मीनार और रोजगार की कमी से ग्रामीण परेशान हैं. जनप्रतिनिधियों पर उपेक्षा का आरोप लगाया गया है.

विज्ञापन

Basic Facilities Crisis : रामगढ़ चौक प्रखंड के नंदनामा पंचायत अंतर्गत बोधनगर गांव का वार्ड संख्या-11 स्थित महादलित टोला आज भी बुनियादी सुविधाओं से वंचित है. गांव के अन्य दो टोलों में सड़क, नाली और बिजली जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं, लेकिन महादलित टोला में विकास कार्य लगभग नदारद हैं. ग्रामीणों का कहना है कि वर्षों से यहां पक्की गली और नाली का निर्माण नहीं हुआ है.

विज्ञापन

बरसात में बढ़ जाती हैं मुश्किलें

जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश के दौरान पूरे टोले में जलजमाव हो जाता है. कीचड़ और गंदगी से लोगों का घर से निकलना तक मुश्किल हो जाता है. ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ.

बंद जल मीनार से गहराया पेयजल संकट

ग्रामीणों के अनुसार गांव में दो जल मीनार लगाए गए हैं, लेकिन दोनों का मोटर कई महीनों से खराब पड़ा है. इसके कारण लोगों को पीने के पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है. गर्मी और बरसात दोनों मौसम में पेयजल की समस्या गंभीर बनी रहती है.

रोजगार नहीं, पलायन ही सहारा

महादलित टोला के अधिकांश परिवार मजदूरी कर जीवनयापन करते हैं. गिने-चुने लोगों के पास ही पक्का मकान है. स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर नहीं होने के कारण बरसात समाप्त होते ही अधिकांश परिवार ईंट-भट्ठों पर काम करने के लिए दूसरे राज्यों और जिलों की ओर पलायन कर जाते हैं. टोले में अब तक स्ट्रीट लाइट भी नहीं लगाई गई है.

ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों पर लगाया उपेक्षा का आरोप

ग्रामीण रामजी मांझी, हाजरी मांझी, तेतर मांझी और रामौतार मांझी ने आरोप लगाया कि जनप्रतिनिधि केवल चुनाव के समय वोट मांगने आते हैं. चुनाव समाप्त होते ही महादलित टोला की समस्याओं को पूरी तरह भुला दिया जाता है. उनका कहना है कि कई वर्षों से हालात जस के तस बने हुए हैं.

वार्ड सदस्य ने भी उठाया मुद्दा

वार्ड सदस्य बाजो मांझी ने बताया कि उन्होंने कई बार आमसभा में मुखिया बिंदु देवी के समक्ष टोले की समस्याओं को रखा, लेकिन अब तक केवल आश्वासन ही मिला है. उन्होंने कहा कि महादलित टोला के विकास के लिए ठोस पहल की जरूरत है.

मुखिया और पीएचईडी ने दिया भरोसा

मुखिया बिंदु देवी ने कहा कि सरकार से सीमित राशि मिलने के कारण पहले अन्य गांवों में विकास कार्य कराए गए. उन्होंने भरोसा दिलाया कि जल्द ही आमसभा में योजना पारित कर महादलित टोला में भी सड़क और नाली सहित अन्य विकास कार्य कराए जाएंगे. वहीं पीएचईडी विभाग के कनीय अभियंता राजा कुमार ने कहा कि जल मीनार का मोटर खराब होने की जानकारी उन्हें नहीं थी. उन्होंने आश्वासन दिया कि शीघ्र मिस्त्री भेजकर जल मीनार को चालू कराया जाएगा.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन