मारपीट मामले का फरार अभियुक्त जानकीडीह गांव से गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा कोर्ट

बन्नू बगीचा थाना में गिरफ्तार अभियुक्त. | Prabhat Khabar Network
Lakhisarai News : लखीसराय पुलिस ने बन्नू बगीचा थाना क्षेत्र के जानकीडीह गांव से मारपीट मामले के एक अभियुक्त कौशल कुमार पासवान को गिरफ्तार किया है. यह गिरफ्तारी 20 अप्रैल को हुई घटना से संबंधित है.
Lakhisarai News : बन्नू बगीचा थाना पुलिस ने थाना कांड संख्या 30/26 से जुड़े मारपीट मामले में जानकीडीह गांव निवासी कौशल कुमार पासवान को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अभियुक्त जयराम पासवान का पुत्र है. मंगलवार को पुलिस ने उसे लखीसराय कोर्ट में पेश कर आगे की न्यायिक कार्रवाई की.
20 अप्रैल को हुई थी मारपीट की घटना
थानाध्यक्ष संजीता कुमारी ने बताया कि 20 अप्रैल 2026 को जानकीडीह गांव में मारपीट की घटना हुई थी. इस मामले में गांव निवासी लाल पासवान की पत्नी गायत्री देवी के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी. एफआईआर में कौशल कुमार पासवान समेत दो लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया था.
घटना के बाद से था फरार
पुलिस के अनुसार प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से कौशल कुमार पासवान लगातार फरार चल रहा था. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे जानकीडीह गांव से गिरफ्तार कर लिया. पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजेश गुप्ता
राजेश गुप्ता प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सूर्यगढ़ा (लखीसराय) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










