महागंठबंधन नेताओं ने किया जनसंपर्क

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Jun 2015 7:05 PM

विज्ञापन

मेदनीचौकी. स्थानीय निकाय चुनाव क्षेत्र मुंगेर, जमुई, लखीसराय एवं शेखपुरा से विधान परिषद के महागंठबंधन समर्थित राजद प्रत्याशी निवर्तमान विधान पार्षद संजय प्रसाद के समर्थन में महागंठबंधन की टीम द्वारा मेदनीचौकी क्षेत्र में जनप्रतिनिधियों से संपर्क किया गया. टीम में राजद जिला प्रवक्ता भगवान यादव, प्रखंड जदयू अध्यक्ष मो कमरु द्दीन अंसारी, प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष […]

विज्ञापन

मेदनीचौकी. स्थानीय निकाय चुनाव क्षेत्र मुंगेर, जमुई, लखीसराय एवं शेखपुरा से विधान परिषद के महागंठबंधन समर्थित राजद प्रत्याशी निवर्तमान विधान पार्षद संजय प्रसाद के समर्थन में महागंठबंधन की टीम द्वारा मेदनीचौकी क्षेत्र में जनप्रतिनिधियों से संपर्क किया गया. टीम में राजद जिला प्रवक्ता भगवान यादव, प्रखंड जदयू अध्यक्ष मो कमरु द्दीन अंसारी, प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष रामविलास सिंह, राजद नेता नेपाली सहनी, कौशलेंद्र सिंह, जदयू नेता मदन मंडल, अशोक मंडल, राजद के बटोही यादव आदि ताजपुर, बंशीपुर, खाबा-राजपुर, किरणपुर व अवगिल रामपुर पंचायतों के मुखिया, वार्ड सदस्यों, पंचायत समिति सदस्यों से संपर्क कर संजय प्रसाद को विजयी बनाने की अपील की. प्रखंड प्रमुख नीता देवी समेत सभी जनप्रतिनिधियों ने संजय प्रसाद के पक्ष में वोट देने का आश्वासन दिया. नहीं हो सकी परचा पर जदयू की चर्चा मेदनीचौकी. बुधवार को आयोजित जदयू का चौपाल कार्यक्रम परचा के अभाव में स्थगित कर दिया गया. जदयू द्वारा बुधवार से गांवों के चौपालों पर दस्तक देने का कार्यक्रम तय किया गया था. परचा पर चर्चा नाम से बनी इस प्लान के तहत पार्टी की टीम एक दिन में कम से कम 10 गांवों में चौपाल लगायेगी. करीब एक घंटे के इस आयोजन के चौपाल में पार्टी कार्यकर्ताओं के हाथ में परचा होगा जिस पर नीतीश सरकार की उपलब्धियां अंकित होगी. प्रखंड जदयू से मोबाइल से पांच बार संपर्क करने की कोशिश की गयी किंतु उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया. इधर कार्यकर्ता कड़ी धूप में पसीना बहाते रहे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन