मानदेय के लिए वार्ड पार्षद करेंगे प्रदर्शन

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 31 May 2015 8:05 PM

विज्ञापन

चानन. प्रखंड के कन्या उच्च विद्यालय मननपुर बाजार में प्रखंड के सभी वार्ड सदस्यों की एक बैठक बुलायी गयी. इसकी अध्यक्षता वकील मोदी ने की. उन्होंने कहा कि वर्ष 2009 से आज तक हम लोगों को मानदेय नहीं मिला है. इसकी मांग को लेकर धरना प्रदर्शन करेंगे तथा अपनी बातों को सरकार तक पहुंचायेंगे. प्रखंड […]

विज्ञापन

चानन. प्रखंड के कन्या उच्च विद्यालय मननपुर बाजार में प्रखंड के सभी वार्ड सदस्यों की एक बैठक बुलायी गयी. इसकी अध्यक्षता वकील मोदी ने की. उन्होंने कहा कि वर्ष 2009 से आज तक हम लोगों को मानदेय नहीं मिला है. इसकी मांग को लेकर धरना प्रदर्शन करेंगे तथा अपनी बातों को सरकार तक पहुंचायेंगे. प्रखंड सचिव उमेश मालाकार ने कहा कि प्रत्येक पंचायतों में वार्ड सदस्य तो चुना गया, लेकिन उनका हक और अधिकार नहीं दिया गया. मांगों को लेकर प्रखंड से जिला तक धरना प्रदर्शन किया जायेगा. अगर हमारी मांगों को नहीं माना गया, तो उग्र आंदोलन किया जायेगा. मौके पर बालदेव तांती, सुभाष पासवान, उरप्रमिला देवी, उषा देवी, बच्ची देवी, ललिता देवी, शिव बालक मोदी, मानिक पासवान, सुरेश तांती आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन